उदित भास्कर. जोधपुर
जल भंडारण तथा आवश्यक रखरखाव के लिए 18 सितंबर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रोंं में जलापूर्ति बन्द रहेगी। अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 18 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 19 सितंबर को तथा 19 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 20 सितंबर को की जाएगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाइपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 18 सितंबर को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 19 सितंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 20 सितंबर को एवं 20 सितंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 21 सितंबर को होगी।





