श्रद्धांजलि सभा में स्व. यशोदा को याद किया गया, उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया
उदित भास्कर. जोधपुर
रातानाडा स्थित श्री माहेश्वरी भवन में समाजसेविका स्व यशोदा चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर व श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन रखा गया। आयोजन समिति सदस्य महेन्द्र सिंह चौधरी व सुनीता चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तवीर मानव सेवा समिति जोधपुर व यशोदा चौधरी की मित्रमण्डली टीम के संयुक्त तत्वाधान में श्रद्धाजंलि सभा व भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया, जिसमें 263 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ।
आगन्तुक सभी रक्तवीरो व मेहमानों ने स्व चौधरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भोपालगढ़ के पूर्व विधायक पुखराज गर्ग, राजस्थान आवासन मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी, मारवाड़ राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष हनुमान सिंंह खांगटा, रालोपा नेता राजूराम खोजा, छात्रनेता हनुमान तरड़, पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी, प्रधान मंडोर अनुश्री पुनिया प्रधान, आदर्श शर्मा उपस्थित रहे। शिविर में रक्त संग्रहण हेतु उम्मेद , एमडीएम, एमजीएच की टीमें उपस्थित रहीं।






