‘हिंदी का वर्तमान और भविष्य : भाषा, साहित्य और संस्कृति’ विषय पर विमर्श 13 को

SHARE:

 साहित्य अकादेमी नई दिल्ली के सहयोग से जेएनवीयू हिंदी विभाग और राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन

उदित भास्कर. जोधपुर

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के सहयोग से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के हिंदी विभाग एवं राजस्थान पत्रिका, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में 13 सितंबर, रविवार को ‘साहित्य मंच’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बृहस्पति भवन में होगा। कार्यक्रम में साहित्य, भाषा एवं संस्कृति के समकालीन परिदृश्य पर चर्चा होगी।

‘हिंदी का वर्तमान और भविष्य : भाषा, साहित्य और संस्कृति’ विषय पर आयोजित होने वाले इस विशेष साहित्यिक कार्यक्रम में हिंदी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के वर्तमान स्वरूप तथा भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम रविवार, 13 सितंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जेएनवीयू केन्द्रीय कार्यालय स्थित बृहस्पति भवन में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के अध्यक्ष महीपाल सिंह राठौड़ करेंगे। राजस्थान पत्रिका, जोधपुर के संपादक संदीप पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। हिंदी विभाग, जेएनवीयू के सहायक प्रोफेसर पंकज राज माथुर एवं प्रेम सिंह विषय पर अपने विचार रखेंगे। साहित्य अकादेमी के सहायक संपादक सुशील द्विवेदी धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। साहित्यकारों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं भाषा-संस्कृति प्रेमियों से कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें