राखी पुरोहित. जोधपुर
वैवाहिक जीवन के 24 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को कथावाचक एवं भजन सम्राट अभिषेक शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी वंदना शर्मा द्वारा सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की गई। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए श्री कृष्ण बालाजी गौशाला एवं चिकित्सालय में जरूरतमंदों के हितार्थ दवाइयों का वितरण किया गया।
अभिषेक शर्मा बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडली से जुड़े हुए हैं तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, वंदना शर्मा आकाशवाणी केंद्र में एंकर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। दांपत्य जीवन के 24 वर्ष पूर्ण होने के इस शुभ अवसर पर गौसेवा एवं जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए किया जा रहा यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है। वैवाहिक वर्षगांठ को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सेवा और परोपकार के माध्यम से मनाने की यह पहल सराहनीय है।
इस अवसर पर पत्रकार कुलदीप सारस्वत एवं टाइम्स ऑफ ब्लू सिटी न्यूज परिवार की ओर से अभिषेक शर्मा एवं वंदना शर्मा को वैवाहिक गठबंधन दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। साथ ही उनके सुखमय, मंगलमय एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई।







