वरिष्ठ रंगकर्मी और समाजसेवी अनुराधा अडवानी और समाजसेवी नरेंद्र अडवानी की मेजबानी में आयोजित हुई गोष्ठी
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
नवोदय सबरंग साहित्य परिषद के संस्थापक स्मृति शेष एनके मेहता के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित काव्य गोष्ठी में एक दर्जन से अधिक रचनाकारों ने विभिन्न रस की रचनाएं सुनाकर गोष्ठी को ऊंचाइयां प्रदान की। नरेंद्र अनुराधा अडवानी के आवास 37 इनकम टैक्स कॉलोनी, पावटा सी रोड पर अनुराधा अडवानी और नरेंद्र अडवानी की मेजबानी में काव्य गोष्ठी आयोजित हुई।
काव्य गोष्ठी में शुचि गुप्ता ने कोई क्यों हारता है…अक्सर अधूरे रह जाते हैं वो किस्से जिन्हें वक्त लिखता है सुनाकर दाद लूटी। रजा मोहम्मद खान ने जीने के कोई तौर तरीके नहीं रहे, यानी कि आदमी में सलीके नहीं रहे ने सुनाकर काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयां प्रदान की। अनुराधा अडवानी ने एनके मेहता की रचनाएं सुनाई। ऊंचे-ऊंचे पद, बौने-बौने कद, सहमा सहमा बचपन, भटका भटका यौवन…इन पंक्तियों के साथ एनके मेहता का स्मरण किया गया। श्याम गुप्ता शान्त ने दो कविताएं सुनाई। संग्रह कौन नहीं अकेला से घाव कविता सुनाई। दम तोड़ता अट्हास…भी पसंद की गई। हंसराज हंसा की कविताओं में समाज की सच्चाई नजर आई। असरार आहिल ने अपनी गजलों ने गोष्ठी में रंग भरे। आने के बाद उनके जरूरत नहीं रही, मय का गिलास रख दिया हमने पीये बगैर। रोशन अली कौसर ने दोस्त बनकर वो सितम ढाने, अपने बेगान नजर आने…रचना खूब पसंद की गई। अब्दुल रही सांखला ने तल्ख है तो तल्ख ही रहेगी बातें…सुनाई। अशफाक अहमद फौजदार की रचना भी खूब सराही गई। जुगल किशोर सारस्वत की कविताओं को भी खूब पसंद किया गया। असगर अली ने जिंदगी एक टेस्ट है…सुनाई। तरुण पंड्या भी काव्य गोष्ठी का हिस्सा बने।







