दक्षिण कोरिया के नामी आइलैंड में ” किंगडम ऑफ़ द सन” प्रदर्शनी अब 21 मार्च तक लगी रहेगी

SHARE:

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा दक्षिणी कोरिया के नामी आईलैंड पर 4 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक के लिए लगाई गई थी प्रदर्शनी

प्रदर्शनी को मिल रही अपार लोकप्रियता को देखते हुए प्रदर्शनी अब वहा 21 मार्च तक जारी रहेगी

पूर्व नरेश गज सिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने किया था 4 अक्टूबर को प्रदर्शनी का उद्घाटन

सुनील वर्मा. जोधपुर 

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राजस्थान की गौरवशाली परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से दक्षिण कोरिया के नामी आइलैंड पर 4 अक्टूबर को मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा 4 अक्टूबर को प्रदर्शित की गई ” किंगडम ऑफ द सन ” प्रदर्शनी अब 21 मार्च तक लगी रहेगी ।

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की क्यूरेटर डॉ सुनयना राठौड़ ने बताया कि नामी आइलैंड में राजस्थान फेस्टिवल 2026 में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा ” किंगडम ऑफ द सन ” प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया और यह प्रदर्शनी 6 दिसंबर 2026 तक ही आयोजित होनी थी । उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी को मिल रही अपार लोकप्रियता और दर्शकों की उत्साह जनक प्रतिक्रिया को देखते हुए यह प्रदर्शनी अब 21 मार्च 2027 तक बढ़ा दी गई है ।

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की क्यूरेटर डॉ सुनयना राठौड़ ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य जोधपुर राजवंश व राजस्थान की इतिहास, कला, लोकसंगीत, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाना तथा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए अवसर विकसित करना है। नामी आइलैंड पर आयोजित यह प्रदर्शनी राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुँचाने और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें