सामाजिक कार्यकर्ता पूनाराम सांसी ने बताया कि सांसी समाज विभिन्न अभावो मे जीवन यापन करते हुए अपना जीवन यापन कर रहा है। केवल सांसी बस्ती रातानाडा में ही 300 से अधिक लोग खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित है।
उदित भास्कर. जोधपुर
विमुक्त घुमंतु सासी समाज की पीड़िता बिंदिया देवी जो कई समस्याओ से जूझ रही है को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता देने की मांग की गई है। सरकारी योजनाओं से वंचित बिंदिया देवी दो दुर्घटना में अपने पति व जवान पुत्र को खो चुकी है। पूनाराम सांसी ने बताया कि एक बेटी दिव्यांग है जिसे किसी भी योजना का लाभ नही मिल रहा है।
पूनाराम सांसी ने बताया कि पीडिता को खाद्य सुरक्षा का लाभ भी नही मिल रहा है। साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ भी नही मिल रहा है। घुमंतु जीवन यापन करते कांकरोली, राजसमंद और जोधपुर घुमंतू जीवन में पति और पुत्र को एक दुर्घटना में खो चुकी है। एक बेटी दिव्यांग है। सांसी समाज युवा विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में इस संदर्भ जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र देकर पीडिता को स्थायित्व प्रदान करने के लिए विमुक्तू घुमंतू आवास नीति अंतर्गत आवास देने की मांग की गई। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहयोग प्रदान करने की मांग की गई।
खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने और परिवार की दिव्यांग बलिका को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सरकारी की प्रभावी योजना से लाभान्वित किया जाए। समाजिक कार्यकर्त्ता पूनाराम सांसी ने कहा कि समाज के अतिम पायदान पर विभिन्न आभावों मे जीवन यापन करने वाले परिवारों को यदि सरकारी योजनाओं से वंचित रखा जाता है तो सरकार की इन योजनायें का क्या मतलब?
पूनाराम सांसी ने बताया कि सांसी समाज विभिन्न अभावों मे जीवन यापन कर रहा है। केवल सांसी बस्ती रातानाडा में ही 300 से अधिक लोग खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित हैं। सैकड़ो परिवार आज भी आवासहीन व बैघर है। सरकार की योजनाए कागज मे सिमट कर रह गई है। सांसी समाज युवा विकास समिति के सोहनलाल आर्य, विजय मालावत, मनोज माछावत ने कहा कि यदि शासन प्रशासन हमारी बात पर प्रभावी काम नही करता है तो हम आंदोलन को मजबूर होंगे।







