वार्ड 34 में सड़क बदहाल, सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी

SHARE:

महेंद्र बोहरा. जोधपुर 

वार्ड 34 में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है और सड़क भी क्षतिग्रस्त है। सीवरेज लाइन के ढक्कन भी टूटे हुए हैं। इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी ने नाराजगी व्यक्त की है।

वार्ड 34 में सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी सामने आई है। सफाई अभियान और बदहाल सड़क ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहनों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि क्षेत्र में सड़क की खराब हालत के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। उन्हें सड़क पर चलते समय संभलकर कदम रखने पड़ते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
एक तरफ सफाई अभियान को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क की बदहाली लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इस स्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी जताई जा रही है। अब सवाल यह है कि वार्ड 34 में सफाई व्यवस्था और सड़क सुधार को लेकर जिम्मेदार कब गंभीर होंगे? स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौके का निरीक्षण कर समस्याओं का जल्द समाधान करवाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें