राजपूत बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

SHARE:

शिविर में मध्यप्रदेश से आए अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा ने बालिकाओं एवं मातृशक्ति को जूडो-कराटे, लाठी संचालन एवं तलवारबाजी सहित विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

सुनील वर्मा. जोधपुर

मारवाड़ राजपूत सभा भवन, पावटा बी रोड, जोधपुर में राजपूत बेटियों एवं मातृशक्ति को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से 12, 13 एवं 14 नवंबर 2026 को आयोजित तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आज भव्य समापन हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पद्म विभूषण डॉ. नारायण सिंह मानकलाव ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति को समाज में मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाना समाज की सबसे बड़ी सेवा है। बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हनुमान सिंह खांगटा, शंभूसिंह मेड़तिया केवी सिंह चाँद्रख एवं श्याम सिंह सजाड़ा उपस्थित रहे।

शिविर में मध्यप्रदेश से आए अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा ने बालिकाओं एवं मातृशक्ति को जूडो-कराटे, लाठी संचालन एवं तलवारबाजी सहित विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही सेल्फ डिफेंस, व्यक्तित्व विकास, प्रेरणादायी उद्बोधन एवं संस्कार निर्माण से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

तीन दिवसीय शिविर में 250 से अधिक अभिभावकों एवं राजपूत बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य बेटियों में साहस, शौर्य, आत्मविश्वास एवं स्वाभिमान की भावना विकसित करना रहा।

इस अवसर पर शिविर में तीनों दिन भोजन व्यवस्था का दायित्व निभाने वाले भामाशाह भींव सिंह इन्द्रोखा का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

जय भवानी मातृशक्ति तलवारबाजी संघ के राष्ट्रीय संरक्षक जबर सिंह राठौड़, लोड़ता ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षित बेटियां अब अपने-अपने विद्यालयों एवं मोहल्लों में अन्य बालिकाओं को भी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगी। इससे समाज में बेटियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाने की नई पहल विकसित होगी।
भंवर मनजीत सिंह अमरपुरा सज्जन कंवर देवल मरुधर कंवर कबुल कंवर ने सहयोग किया
उल्लेखनीय है कि यह शिविर टीम राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान की अनुषांगिक इकाई जय भवानी मातृशक्ति तलवारबाजी संघ के पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के नेतृत्व, सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

पीएम के साथ सेल्फी पर नसीहत देने से पहले मीडिया घरानों की स्ट्रिंगर व्यवस्था पर भी बोलें ओम थानवी; पत्रकारिता की गरिमा का सवाल सिर्फ तस्वीरों से नहीं, पत्रकारों के आर्थिक शोषण से भी जुड़ा है

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पीएम के साथ सेल्फी पर नसीहत देने से पहले मीडिया घरानों की स्ट्रिंगर व्यवस्था पर भी बोलें ओम थानवी; पत्रकारिता की गरिमा का सवाल सिर्फ तस्वीरों से नहीं, पत्रकारों के आर्थिक शोषण से भी जुड़ा है

राज्य

शहर चुनें