योगीराज गणेशदास महाराज की 136वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर 

सिवांचीगेट श्मशान के पास स्थित गणेशाश्रम कुटी आश्रम में योगीराज श्री गणेशदास महाराज की 136वीं जयंती सोमवार को श्रद्धा एवं समारोहपूर्वक मनाई गई। आश्रम के अध्यक्ष देवकिशन व्यास व श्यामकिशन पुरोहित ने बताया कि इस पावन अवसर पर गणेशाश्रम में स्थित योगीराज गणेशदास महाराज की प्रतिमा का वैदिक पंडितों द्वारा पुरुषसूक्त एवं गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ के साथ दुग्धाभिषेक किया गया तथा गुरू पादुका रूद्राभिषेक, पूजन व गणेश पूजन किया गया।

जयंती के अवसर पर आश्रम परिसर में स्थित गुरु दरबार का भव्य आंगी श्रृंगार किया गया। साथ ही पूरे आश्रम परिसर को रंगीन रोशनी, दीपमालिका और आकर्षक फूल मंडली से सजाया गया। सायंकाल 21 ज्योति की महाआरती उतारी गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ उठाया। महाआरती के पश्चात आगंतुक भक्तों के लिए भव्य प्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें