अल इक़रा मॉडल स्कूल में हुआ आयोजन, मॉडल और प्रोजेक्ट सराहे गए
उदित भास्कर. जोधपुर
अल इक़रा मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं प्रयोगात्मक सीख को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘यंग साइंटिस्ट एक्सपो 2026’ का आयोजन किया गया।

एक्सपो में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आधारित मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन सिंधी मुस्लिम शाहवट विकास समिति के अध्यक्ष ज़फ़र ख़ान मारवाड़ ने रिबन काटकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया तथा बच्चों से उनके मॉडल की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी ली।

कार्यक्रम में सिंधी मुस्लिम शाहवट विकास समिति के सरपरस्त मास्टर सरदार ख़ान ने भी शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया तथा बच्चों की मेहनत, रचनात्मक सोच और प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम में उम्माह वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुर्रहीम सांखला, सोसायटी सदस्य असलम मंसूरी, अमान इमामुद्दीन बंदूकसाज, आसिफ खान सिंधी, असद चुंदड़ीगर, मुहिम फाउंडेशन से अब्दुल हमीद खिलजी एवं वरिष्ठजन गणमान्य अतिथियों की उपस्तिथि रही।
अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट्स का जायज़ा लिया और बच्चों की रचनात्मक सोच, मेहनत, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण की खूब सराहना की। एक्सपो में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को सरल एवं रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने मॉडल की कार्यप्रणाली, वैज्ञानिक आधार तथा दैनिक जीवन में उसकी उपयोगिता के बारे में मेहमानों एवं अभिभावकों को जानकारी दी।
अभिभावकों ने भी एक्सपो में पहुंचकर बच्चों की मेहनत और प्रतिभा को देखा तथा उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के डायरेक्टर फ़ारूक़ अहमद ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें सोचने, सवाल करने, प्रयोग करने और अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने का अवसर देना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में इवेंट कोऑर्डिनेटर सुहैल सर के साथ विद्यालय के शिक्षक अयान सर, हिना मैम, शहनाज अब्बासी, सदफ़ मैम, नदीम सर, आबिद सर, इलियास सर एवं हिंगलाज सर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।







