महामंदिर शिव बाड़ी में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर

महामंदिर शिव बाड़ी में श्री महालक्ष्मी का लाभ पंचमी को अन्नकूट महोत्सव दुष्यंत जोशी अध्यक्ष  के तत्वावधान में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया।
प्रवक्ता ओमप्रकाश दवे ने बताया कि इस अवसर पर महामंदिर क्षेत्र निवासी सभी बन्धुगण एवं भक्तों ने अपनी श्रद्धा अनुसार विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, नमकीन, फल व ड्राईफ्रूट्स अर्पित किये एवं घर के बनाए हुए विभिन्न प्रकार की मिठाई यथा लापसी, हलवा व सब्जीयां, पुड़ियां,साकिया,पापङी व अन्य सामग्री भेंट की ।
तदोपरान्त सभी प्राप्त प्रसाद को सुंदर ढंग से सजाकर श्री महालक्ष्मी के अन्नकूट का भोग लगाया गया। मन्दिर की सजावट की गयी।
तत्पश्चात श्री महालक्ष्मी की स्तुति व महादेव जी की आरती श्री कैलाश श्रीमाली व समस्त भक्तगणों द्वारा भक्तिभाव से की गयी। आरती पश्चात सभी उपस्थित भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस उत्सव में समाज के पूर्व अध्यक्ष भगवती लाल दवे, सचिव मधु सुदन दवे, अनिल दवे कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश दवे प्रवक्ता, उपाध्यक्ष नरेश दवे, अशोक जोशी, सत्य नारायण दवे, सत्य नारायण बोहरा, तेज प्रकाश दवे, सुरेश त्रिवेदी, शशिकान्त दवे, जगदीश व्यास, सुरेन्द्र दवे, महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला त्रिवेदी, डा मन्जू जोशी, अन्जना जोशी, सरला दवे, निर्मला दवे युवा मंडल अध्यक्ष अंकित अवस्थी, अनिरुद्ध दवे, रितेश दवे, नीरज जोशी व समाज के महिला व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अन्नकूट महोत्सव बड़े ही श्रध्दा व उत्साह मे धूम-धाम से मनाया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें