ब्रिगेडियर जब्बरसिंह पार्क, जेडएसए, बीजेएस काॅलोनी में राधाष्टमी का पर्व 19 सितंबर को

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर 

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बरसाने में राधा का जन्म हुआ था। जिस दिन राधा का प्राकट्य हुआ, उस दिन को राधाष्टमी के नाम से मनाया जाता है। इस बार ब्रिगेडियर जब्बरसिंह पार्क, जेडएसए, बीजेएस काॅलोनी में राधाष्टमी का पर्व 19 सितंबर, शनिवार को मनाया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक नंदिनी शेखावत ने बताया कि इस अवसर पर दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक संकीर्तन का आयोजन होगा। मान्यता है कि राधा का जन्म भगवान श्रीकृष्ण के साथ सृष्टि में प्रेम भाव और प्रेम के माध्यम से भक्ति भाव को मजबूत करने के लिए हुआ था. कुछ लोगों का मानना है कि राधा एक भाव हैं, जो कृष्ण के मार्ग पर चलने से प्राप्त होता है. जो व्यक्ति कृष्ण के प्रेम में लीन होकर उनके मार्ग पर चलता है, उसे राधा भाव की प्राप्ति होती है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें