श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस : अरिहंत नगर पाल रोड छात्रावास में मनाया उत्सव

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर 

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ कर्मचारी समिति, अरिहंत नगर, पाल रोड़ छात्रावास में श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। श्री विश्वकर्मा भगवान का पाठ और विधिवत पूजा के पश्चात छात्रावास हॉल में हवन व पूजा का आयोजन पंडित करणाराम पिड़वा द्वारा किया गया। हवन में यजमान शंकरलाल कंवलेचा, गोविंदराम धामू, नरेश मांकड़ सपत्नीक ने आहुतियां दी। पूर्णारती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष रामदीन शर्मा, उदाराम सुथार, आशाराम जांगिड़, इंदू शर्मा, मंजूलता शर्मा, नलिनी राजोतिया, ओमप्रकाश सुथार, लालचंद सोमरवाल, विजेंद्र कुमार जायलवाल एवं मनोहर लाल सपत्नीक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही छात्रावास के सभी छात्रों ने हवन और पूजा कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना योगदान दिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें