बैच फ्लावर चिकित्सा प्रणाली सीरीज पार्ट-2 : मूल तत्व : डॉ. अरविंद कुमार पुरोहित, उपचार कैंप की तैयारियां जारी, रजिस्ट्रेशन शुरू

SHARE:

बैच फ्लावर चिकित्सा प्रणाली के आधार पर उपचार कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, दिलीप कुमार पुरोहित को 9783414079 पर 1000 रुपए जमा करवाकर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

उदित भास्कर. जोधपुर

बैच फ्लावर चिकित्सा प्रणाली के आधार पर उपचार कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, दिलीप कुमार पुरोहित को 9783414079 पर 1000 रुपए जमा करवाकर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। शिविर का दिन, स्थान और समय शीघ्र घोषित किया जाएगा। जोधपुर से बाहर से आने वाले रोगियों और परिजनों को संपूर्ण व्यवस्था अपने स्तर पर करनी होगी। जोधपुर में पहली बार लग रहा है शिविर। 50 सीटों के लिए हो रहा है रजिस्ट्रेशन। पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर होगा रजिस्ट्रेशन।

क्या है बैच फ्लावर चिकित्सा प्रणाली?

बैच फ्लावर रेमेडी प्रणाली एक स्व-सहायता उपचार प्रणाली है, जिसे डॉ. एडवर्ड बेच ने विकसित एवं स्थापित किया। इस प्रणाली में कुल 38 रेमेडीज़ हैं, जिनमें 37 पुष्पों से प्राप्त हैं तथा एक रेमेडी रॉक वॉटर है।

बैच फ्लावर रेमेडी प्रणाली का मूल सिद्धांत

प्रत्येक उपचार प्रणाली किसी न किसी मूल सिद्धांत पर आधारित होती है। बैच फ्लावर रेमेडी प्रणाली इस सिद्धांत पर आधारित है कि प्रत्येक रोग किसी न किसी भावनात्मक असंतुलन की अभिव्यक्ति होता है।

हम सभी जानते हैं कि हर उपचार पद्धति के अपने आधारभूत सिद्धांत होते हैं—जैसे आयुर्वेद वात, पित्त और कफ के संतुलन के सिद्धांत पर कार्य करता है; होम्योपैथी “समान समान से ठीक होता है” के सिद्धांत पर आधारित है; और बायोकेमी 12 अकार्बनिक लवणों के संतुलन के सिद्धांत पर कार्य करती है। इसी प्रकार, बैच फ्लावर रेमेडी प्रणाली इस सिद्धांत पर आधारित है कि पुष्प-तत्त्वों (फ्लोरल एसेंस) की सहायता से भावनात्मक संतुलन की पुनर्स्थापना मनुष्य एवं पशुओं में स्वास्थ्य और कल्याण की ओर ले जाती है।

यहाँ यह समझना अत्यंत आवश्यक है कि हर भावना महत्वपूर्ण है—कोई भी भावना अपने आप में अच्छी या बुरी नहीं होती। बेच फ्लावर रेमेडी हीलर्स भावनाओं के असंतुलन पर ध्यान देते हैं, अर्थात् जब कोई भावना अपनी प्राकृतिक सीमा से बाहर चली जाती है—विशेष रूप से जब वह आवश्यकता से अधिक या अतिरंजित (ओवर) हो जाती है।

डॉ. एडवर्ड बैच ने खोजी बैच फ्लावर चिकित्सा प्रणाली

बैच फ्लावर चिकित्सा प्रणाली इंग्लैंड के डॉ. एडवर्ड बैच द्वारा खोजी और स्थापित की गई। वे एक मेडिकल डॉक्टर, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, फिर होम्योपैथ बने और अंततः 1930 से 1950 के बीच किए गए अपने शोध के माध्यम से इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि भावनात्मक असंतुलन ही रोगों के प्रवेश-द्वार होते हैं।

38 रेमेडीज़ और उनकी प्रमुख भावनाएं

डॉ. बैच ने यह पहचाना कि 38 प्रकार के भावनात्मक असंतुलन होते हैं, जिन्हें सात श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है, जैसे—

  1. भय (Fear)
  2. एकाकीपन (Loneliness)
  3. अनिश्चितता (Uncertainty)
  4. वर्तमान में अपर्याप्त रुचि (Insufficient interest in present)
  5. अतिसंवेदनशीलता (Over-sensitivity)
  6. निराशा / हताशा (Despair)
  7. दूसरों के प्रति अत्यधिक चिंता (Over-care for others)

इन 38 प्रकार के भावनात्मक असंतुलनों को 37 पुष्प-तत्त्वों तथा 1 रॉक वॉटर की सहायता से पुनः संतुलित किया जा सकता है।

डॉ. अरविन्द कुमार पुरोहित परिचय :

सेवा-निवृत्त प्रोफेसर एवं पूर्व निदेशक, कृषि प्रसार शिक्षा , स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्व विद्यालय , बीकानेर। डॉ. पुरोहित को 40 वर्षों से अधिक विश्वविद्यालय स्तर पर शैक्षणिक, अनुसन्धान एवं प्रशासनिक अनुभव प्राप्त है। बैच फाउंडेशन , यू.के से प्रमाणित राजस्थान के प्रथम बैच फ्लावर रेमेडी के पंजीकृत परामर्शदाता , शिक्षा में फंडामेंटल्स के महत्त्व के लिए सौमित्र-दीप्ति एकेडेमी ऑफ़ फंडामेंटल्स  के संस्थापक , जिसके अंतर्गत बॉटनी, अंग्रेजी, संस्कृत के अनेक कोर्सेज का शिक्षण. ईशा गुरु सदगुरू से दीक्षित, हार्टफुलनेस के अभ्यासी, कई वैकल्पिक स्व-उपचार प्रणालियों के अध्येता. वर्तमान में बैच फ्लावर रेमेडी, जिन शिन कला, परफेक्ट लिविंग, स्विच वर्ड्स, ए आई और प्रकटीकरण के सिध्दांत एवं व्यवहारिक शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय। वर्तमान में डॉ. पुरोहित ने सम्बल प्रकाशन की स्थापना की है। देखें  sambalglobal.com संपर्क: Mobile:  +91 8290639891(Whats App), +91 9414217745, E mail : purohitak2016@gmail.com

जारी…

Bach Flower Therapy Series – Part 2: Fundamental Principles

By Dr. Arvind Kumar Purohit | Preparations Underway for the Therapy Camp | Registration Open

Udit Bhaskar | Jodhpur

Registration has commenced for a therapy camp based on the Bach Flower Therapy system. Interested participants can register by depositing ₹1,000 with Dilip Kumar Purohit at 9783414079. The date, venue, and timings of the camp will be announced shortly. Patients coming from outside Jodhpur, along with their accompanying family members, will have to make all their own arrangements.

This camp is being organised in Jodhpur for the first time. Registration is open for 50 seats only and will be conducted on a first-come, first-served basis.

What Is the Bach Flower Therapy System?

The Bach Flower Remedy system is a self-help healing system developed and established by Dr. Edward Bach. The system consists of 38 remedies, of which 37 are derived from flowers, while one remedy is Rock Water.

The Fundamental Principle of the Bach Flower Remedy System

Every therapeutic system is based on certain fundamental principles. The Bach Flower Remedy system is based on the principle that every illness is an expression of some form of emotional imbalance.

We all know that different systems of treatment have their own foundational principles. For example, Ayurveda works on the principle of maintaining a balance among Vata, Pitta, and Kapha; homeopathy is based on the principle that “like cures like”; and biochemistry therapy works on the principle of balancing 12 inorganic tissue salts.

Similarly, the Bach Flower Remedy system is based on the principle that the restoration of emotional balance through floral essences leads to health and well-being in human beings and animals.

It is important to understand that every emotion is significant—no emotion is inherently good or bad. Bach Flower Remedy practitioners focus on emotional imbalance, which occurs when an emotion moves beyond its natural limits, particularly when it becomes excessive or over-intensified.

Dr. Edward Bach Developed the Bach Flower Therapy System

The Bach Flower Therapy system was discovered and established by Dr. Edward Bach of England. He was a medical doctor, microbiologist, and later a homeopath. Through his research conducted between 1930 and 1950, he arrived at the conclusion that emotional imbalances are the gateways through which illnesses enter.

The 38 Remedies and Their Principal Emotional States

Dr. Bach identified 38 types of emotional imbalance, which can be divided into seven categories:

  1. Fear
  2. Loneliness
  3. Uncertainty
  4. Insufficient Interest in the Present
  5. Over-sensitivity
  6. Despair
  7. Over-care for Others

These 38 types of emotional imbalance can, according to the principles of this system, be rebalanced with the help of 37 floral essences and one Rock Water remedy.

About Dr. Arvind Kumar Purohit

Dr. Arvind Kumar Purohit is a retired professor and former Director of Agricultural Extension Education at Swami Keshwanand Rajasthan Agricultural University, Bikaner. He has more than 40 years of academic, research, and administrative experience at the university level. Certified by the Bach Foundation, UK, he is recognised as Rajasthan’s first registered Bach Flower Remedy practitioner and consultant. He is the founder of the Saumitra-Deepthi Academy of Fundamentals, established to emphasise the importance of fundamental concepts in education. The academy offers courses in Botany, English, Sanskrit, and other subjects. Dr. Purohit is initiated into the teachings of Isha Guru Sadhguru, practises Heartfulness, and studies several alternative self-healing systems. He is currently active in the fields of Bach Flower Remedies, Jin Shin art, Perfect Living, Switch Words, AI, and the theoretical and practical aspects of manifestation. Dr. Purohit has also established Sambal Publications. Website: sambalglobal.com Contact Details: Mobile/WhatsApp: +91 8290639891 Mobile: +91 9414217745 Email: purohitak2016@gmail.com

TO BE CONTINUED…

दिनांक 16 अक्टूबर को प्रकाशित खबर

बैच फ्लावर विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार पुरोहित के जोधपुर में उपचार कैंप की तैयारियां, रजिस्ट्रेशन शुरू… बैच फ्लावर चिकित्सा प्रणाली पर आज से सीरीज

बैच फ्लावर विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार पुरोहित के जोधपुर में उपचार कैंप की तैयारियां, रजिस्ट्रेशन शुरू… बैच फ्लावर चिकित्सा प्रणाली पर आज से सीरीज

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें