नगर निगम जोधपुर वार्ड 50 पुनर्मतदान की मतगणना 17 सितंबर को

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर 

नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 के मतदान केंद्र संख्या 338 (राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 07 कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड दायां भाग की मतगणना  17 सितंबर 2026 को प्रातः 08.00 बजे से आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलेक्टर) (नगर पालिका) आलोक रंजन ने आदेश जारी कर जारी कर अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य दिशा-निर्देश : आदेश के तहत मतगणना 17 सितंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसके लिए मतगणना कक्ष (कम्यूनिकेशन लेब) में ए.आर.ओ. टेबल, कंप्यूटर टेबल और मतगणना टेबल की व्यवस्था की जाएगी।

ईवीएम व सामग्री जमा कराने की व्यवस्था :  मतगणना के बाद पोल ईवीएम को सील कर राजकीय महिला पोलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर के कमरा संख्या 42 में तथा रिजर्व ईवीएम को कमरा संख्या 07 में जमा करवाया जाएगा।  साथ ही वाविधिक एवं असाविंधिक लिफाफा ईत्यादि सामग्री बक्से में सील कर राजकीय मुद्रणालय में स्थापित स्ट्रांग रूम में जमा होगी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था :  सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। पुलिस आयुक्त जोधपुर को सभी आगंतुकों के एंट्री पास की जांच सुनिश्चित कर ही प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं।

वीडियोग्राफी व निगरानी :  मतगणना कक्ष और स्ट्रांग रूम की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। प्रत्येक मतगणना टेबल पर 1 सांख्यिकी कर्मचारी तैनात रहेगा।

मीडिया सेंटर :   मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय में एनआईसी के पास स्थित कक्ष में मीडिया सेंटर की व्यवस्था की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिक प्रकोष्ठ, कंप्यूटर (आईटी) प्रकोष्ठ, भण्डार, जल-बिजली-पार्किंग व्यवस्था और अल्पाहार प्रकोष्ठ के प्रभारियों को अपने अपने दायित्वों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए 6 नगरपालिकाओं में नामांकन प्रक्रिया संपन्न

जोधपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले की 6 नगरपालिकाओं – पीपाड़ शहर, बिलाड़ा, भोपालगढ़, बालेसर-सत्ता, तिंवरी एवं मथानिया में अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 सितंबर को संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया के तहत 16 सितंबर को प्राप्त नामांकन पत्रों की नगरपालिका-वार स्थिति इस प्रकार रही। पीपाड़ शहर नगरपालिका में कुल 35 वार्ड हैं जिसमें 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बिलाड़ा नगरपालिका में कुल 40 वार्ड हैं जिसमें 3 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भोपालगढ़ नगरपालिका में में कुल 25 वार्ड हैं जिसमें 5 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बालेसर-सत्ता नगरपालिका में में कुल 25 वार्ड हैं जिसमें 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। तिंवरी नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं जिसमें 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। मथानिया नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं जिसमें 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर को की जाएगी तथा 18 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके पश्चात् अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें