डॉ. शिवस्वरूपानंद सरस्वती के सान्निध्य में जन सेवा एवं स्वास्थ्य संस्था के पोस्टर का विमोचन

SHARE:

बिना मशीन और बिना दवाई के रोगों की जांच और उपचार करते हैं संतुसिंह 

उदित भास्कर. जोधपुर 

जन सेवा एवं स्वास्थ्य संस्था के पोस्टर का विमोचन डॉ. स्वामी शिव स्वरूपानंद सरस्वती महाराज, पूर्व महापोर रामेश्वर दाधीच, अजीत भवन जोधपुर के महाराजा सूर्यवीर सिंह के सान्निध्य में किया गया।

डॉ. स्वामी शिव स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा व संस्थापक न्यूरोथेरेपिस्ट संतु सिंह  द्वारा लम्बे समय से आमजन और पर्यावरण तथा जीव जंतु पशु पक्षी, स्वच्छता, स्वास्थ, सनातन  धर्म हेतु जन हित मे सेवा प्रदान की जा रही है। संत ने  संस्था के पोस्टर का विमोचन कर सेवा प्रदान करने का आशीर्वाद प्रदान किया।

पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने बताया कि एडवोकेट विजय शर्मा ने वर्ष 1985 मे बाबा साहेब आमटे व डॉ.  एसएन सुब्बाराव के सान्निध्य में रह कर श्रम, सेवा, स्वास्थ, पर्यावरण, राष्टृ सेवा (भारत जोड़ो) के भाव के साथ अपनी सेवाएं प्रदत्त करते आ रहे है व संतु सिंह मेडतिया बिना दवा बिना मशीन के न्यूरोथेरिपिस्ट आमजन को स्वास्थ सेवाएं दे रहे है। अजीत भवन, जोधपुर के महाराजा सूर्य वीर सिंह ने आज अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर जन सेवा एवम स्वास्थ संस्थान के पोस्टर का विमोचन कर आमजन को अनूठी पद्धति से स्वास्थ सेवाएं देने पर खुशी जाहिर की। एडवोकेट विजय शर्मा, संतु सिंह मेडतिया भविक सिंह ने सूर्य वीर सिंह को जन्म दिवस पर माला पहना कर पुष्प गुच्छ भेट कर संस्था  ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ देकर कहा कि सूर्य वीर सिंह का स्नेह, सरलता और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव समाज को नई दिशा देता है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें