निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करने की अपील
उदित भास्कर . जोधपुर
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के जोधपुर-राइका बाग रेलखंड में रेलपथ अनुरक्षण कार्य के कारण दो समपार फाटकों पर निर्धारित अवधि में सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि समपार फाटक संख्या सी-171 (किमी 621/6-7) पर गुरुवार, 17 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रेलपथ अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा तथा यातायात को समपार फाटक संख्या-170 से डायवर्ट किया जाएगा।
इसी प्रकार समपार फाटक संख्या सी-172 (किमी 622/1-2), राइका बाग–रसाला रोड पुलिया पर बुधवार, 16 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रेलपथ अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। कार्य के दौरान सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा तथा यातायात को रसाला रोड पुलिया से डायवर्ट किया जाएगा। रेल प्रशासन द्वारा रेलपथ के आवश्यक अनुरक्षण एवं सुरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने आमजन एवं वाहन चालकों से निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने तथा रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की है।





