आदर्श नगर में हर्षोल्लास से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व, अनंत चतुर्दशी तक चलेगा उत्सव
उदित भास्कर. जोधपुर
शहर में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर्व पर गणपति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान गणेश के जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी पर शहर के मंदिरों और घरों में गणपति की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20E स्थित आदर्श नगर में कॉलोनी वासियों की ओर से आयोजन समिति ने गणेश चतुर्थी पर्व पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में प्रातः ग्यारह बजे से प्रथम पूज्य भगवान गणपति की ईकोफ्रेंडली मिट्टी की सुसज्जित आकर्षक प्रतिमा का पंडित ने विधिवत पूजन कर स्थापित किया।
प्रतिमा स्थापना के बाद गणपति की सामूहिक आरती की गई, जिसमें कॉलोनी के लोग शामिल हुए। प्रतिमा स्थापित करने के लिए कल शाम से ही आयोजन समिति जुटी हुई थी। मंदिर में आकर्षक सजावट की गई। आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को भी आरती की गई। अंत चतुर्दशी तक प्रत्येक दिन सुबह-शाम अलग अलग घरों की ओर से गणपति पूजन होगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालु शामिल होंगे।
अनंत चतुर्दशी को आदर्श नगर के सभी क्षेत्रों में गणपति का बाजेगाजे के साथ जुलूस निकाला जाएगा। अंत में सायंकाल मंदिर पार्क में विधिवत विसर्जन किया जाएगा। यह आयोजन आदर्श नगर के निवासियों के सहयोग से हो रहा है।






