ऊर्जा विहार मंदिर में भक्ति सरिता कार्यक्रम 21 सितंबर को

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर 

पाल रोड, ऊर्जा विहार स्थित ऊर्जा विहार मंदिर में भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष दशमी के उपलक्ष्य में 21 सितंबर, सोमवार को समिति सदस्य विजय गौड़ द्वारा भक्ति सरिता कार्यक्रम व प्रसाद वितरण का आयोजन होगा।

समिति के अध्यक्ष लालसिंह चौहान ने बताया कि अपराह्न 3 से शाम 7 बजे तक आयोजित होने वाले भक्ति सरिता कार्यक्रम में गायक चंद्रसिंहमामा और पंकज जांगिड़ भजनों की सरिता प्रवाहित करेंगे। संध्या आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति के संरक्षक गोपाल खत्री, सचिव चंद्रशेखर चाण्डा, कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश महेचा और सरजू लाल माथुर सहित समिति सदस्य कार्यक्रम की व्यवस्था में सेवाएं प्रदान करेंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें