राखी पुरोहित. जोधपुर
हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट ‘उम्मीद की एक किरण’ के सभी टीम सदस्यों ने उमेद क्लब में दिवाली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
ट्रस्ट द्वारा महात्मा गांधी अस्पताल के थैलेसीमिया वार्ड में 365 दिन नियमित रूप से जूस, फल एवं बिस्कुट वितरण किया जाता है। साथ ही शहर के अलग-अलग स्थानों पर मूक पशु-पक्षियों की सेवा भी निरंतर की जा रही है।
पूनम पोहानी ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य वर्षभर जरूरतमंदों एवं बेजुबान जीवों की सेवा करना और समाज में मानवता एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना है। सभी सदस्यों ने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।







