सुविख्यात कवि विष्णु नागर को ‘अखिल भारतीय कवि युगल सावित्री-मदन डागा साहित्य सम्मान-2026’

SHARE:

मध्य प्रदेश में जन्मे विष्णु नागर हिंदी साहित्य और पत्रकारिता जगत का एक सुपरिचित नाम हैं। वे कवि, कथाकार और व्यंग्यकार होने के साथ-साथ नवभारत टाइम्स, नई दुनिया, कादंबिनी और जर्मन रेडियो (डॉचे वेले) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) के सदस्य भी रह चुके हैं।

राखी पुरोहित. जोधपुर

अखिल भारतीय स्तर पर काव्य विधा में दिया जाने वाला प्रतिष्ठित ‘डॉ. सावित्री-मदन डागा साहित्य सम्मान-2026’ इस वर्ष हिंदी कविता के सशक्त हस्ताक्षर विष्णु नागर को उनकी चर्चित काव्य कृति ‘ऐसा मैं हिंदू हूँ’ के लिए प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

डॉ. मदन डागा ट्रस्ट के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मान हेतु निर्धारित समय-सीमा में राष्ट्रीय स्तर पर अनेक महत्वपूर्ण प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार हेतु भारद्वाज, ख्यातनाम कवि राजेश जोशी एवं लीलाधर मंडलोई के तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से विष्णु नागर की कृति ‘ऐसा मैं हिंदू हूँ’ का चयन इस सम्मान के लिए किया है।

मध्य प्रदेश में जन्मे विष्णु नागर हिंदी साहित्य और पत्रकारिता जगत का एक सुपरिचित नाम हैं। वे कवि, कथाकार और व्यंग्यकार होने के साथ-साथ नवभारत टाइम्स, नई दुनिया, कादंबिनी और जर्मन रेडियो (डॉचे वेले) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके अनेक काव्य संग्रह, उपन्यास, कहानी संग्रह, व्यंग्य, आलोचना, संस्मरण और निबंध की पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्यिक अवदान के लिए उन्हें साहित्य अकादमी (दिल्ली), मध्य प्रदेश के शिखर सम्मान, रज़ा फाउंडेशन सम्मान, कथा शिरोमणि सम्मान, शमशेर सम्मान तथा निराला सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित अलंकरणों से समादृत किया जा चुका है

अब तक इन्हें मिला सम्मान 

उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट द्वारा स्थापित यह प्रथम सम्मान वर्ष 2023 में सुविख्यात कवि कृष्ण कल्पित को उनकी कृति ‘हिन्दनामा’ के लिए अर्पित किया गया था, जिसके निर्णायक मंडल में अरुण कमल, नंदकिशोर आचार्य व गगन गिल शामिल थे। द्वितीय सम्मान वर्ष 2024 में सुप्रसिद्ध युवा कवयित्री जोशना बनर्जी को उनकी कृति ‘अंबुधि में पसरा है आकाश’ के लिए दिया गया था, जिसका चयन प्रसिद्ध साहित्य मर्मज्ञ राधावल्लभ त्रिपाठी, प्रो. रोहिणी अग्रवाल एवं माधव हाड़ा के निर्णायक मंडल ने किया था। तृतीय साहित्य सम्मान 2025 में आशुतोष दुबे को उनके काव्य संग्रह सहयोग वर्ष के लिए दिया गया जिसका चयन ख्यात नाम कवि नरेश सक्सेना, सुविख्यात लेखिका अलका सरावगी एवं ख्यातनाम लेखक श्रीप्रकाश मिश्र के निर्णायक मंडल ने किया। फरवरी 2027 में होने वाले सम्मान समारोह में विष्णु नगर को 51 हजार रुपए सम्मान राशि स्वरूप और सम्मान पत्र अर्पित किए जाएंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें