राखी पुरोहित. जोधपुर
अथक लेखन साहित्य संस्थान की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्नेह भोज के साथ साहित्यिक चर्चा, कविता पाठ एवं शेरो-शायरी की महफिल सजी। इस दौरान सदस्यों ने आगामी साहित्यिक आयोजनों एवं संस्थान की भावी योजनाओं पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में विख्यात शायर अरमान जोधपुरी, कुंतल हर्ष, सोहनराम, श्रेयस गुप्ता और कल्याण के विश्नोई ने अपनी साहित्यिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। आयोजक एवं संरक्षक अरमान जोधपुरी के संरक्षण में आयोजित समारोह में संस्थान निदेशक विक्रम गहलोत, सचिव सौरभ गिराच, महामंत्री एन.आर. ओमप्रकाश, कार्यकारी सदस्य भमसा अमित सिंह उदावत, इन्द्रजीत टाक, एवं सुरेश राठौड़ सहित सदस्य उपस्थित रहे।







