भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रांतीय स्तर पर शानदार उपलब्धि

SHARE:

जोधपुर। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रांतीय स्तर पर 27 शाखाओ का आयोजन आज सुमेरपुर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा से संबद्ध मयूर चौपासनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने कनिष्ठ वर्ग में विजेता बनकर शानदार सफलता प्राप्त की और जोधपुर मुख्य शाखा का नाम गौरवान्वित किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विजेता टीम के प्रतिभाशाली शुभ छाजेड़, देवांशी जाखड़ को विद्यालय प्रभारी भारती पिडवा तथा विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर भारत को जानो प्रकल्प के टीम लीडर  गोविंद राम डागा के उत्कृष्ट मार्गदर्शन, समर्पण एवं अथक प्रयासों की भी सराहना की गई। शाखा की ओर से उन्हें इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं साधुवाद प्रेषित किया गया।
शाखा सचिव  राजेंद्र कुमार मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इसी प्रकार निरंतर परिश्रम, समर्पण एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थी भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें