सेवा के सात दिन : जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ने नाना चूड़ासमा के जन्मदिन को बनाया सार्थक

SHARE:

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक के जन्म दिन पर प्रतिवर्ष 17 से 23 सितंबर पर  वर्ल्ड चेयरपर्सन शाइना एन सी द्वारा संचालित किए जाते हैं प्रोग्राम 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक नाना चूड़ासमा के जन्म दिन पर सेवा का संकल्प लेते हुए 17 से 23 सितंबर तक सात दिन सेवा कार्य किए गए। जायंट्स ग्रुफ ऑफ रॉयल लेडीज की फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि आरंभ में मात्र पांच महिला सदस्य इस ग्रुप से जुड़े थे और उनके प्रयासों से 500 महिला सदस्यों का परिवार हो गया। उनके द्वारा दिए गए चार ग्रुप भी शामिल हैं।

रॉयल लेडीज ग्रुप पिछले पांच सालों से लगातार सेवा कार्य कर रहा है। पौधरोपण, अनाथाश्रम, वृदाश्रम, कच्ची बस्तियोंं में भोजन, कपड़े, जरूरत का सामान भेंट किया जाता है। कैंसर पेशेंट के लिए सर्दियो में कंबल आदि भेंट किए जाते हैं। विकलांग को व्हीलचेयर आदि उपलब्ध करवाते हैं।

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा  प्रति वर्ष अलग अलग शहरों में, अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित किए जाते हैं, जिसमें भारत के सभी राज्यों से लगभग दस हज़ार लोग शामिल होते हैंं। उसमें भारत में कई अच्छे काम करने वाले ग्रुपों को सम्मानित किया जाता है। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज को छह अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुए हैं,  जो कि पूरे देश में सर्वप्रथम किसी ग्रुप को एक साथ मिले हैं। ग्रुप वर्ष पर्यंत अपनी सेवाएं देता है। आज ग्रुप एक विशाल संगठन बनकर उभरा है।

निरूपा पटवा का मानना है कि सेवा केवल एक कार्य नहीं बल्कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक सुंदर माध्यम है। इसी भावना के सातों दिन अलग-अलग सेवा कार्य किए गए।

सात दिन इस तरह चले सात कदम : 

प्रथम दिन : गणेश मंदिर पार्क रातानाडा में पौधरोपण किया गया। प्रमुख सहयोगी सरिता राजपुरोहित, रंजन भाटी, दीपिका वर्मा, नेहा राजपुरोहित रहे।

दूसरा दिन :  वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किया गया। प्रमुख सहयोगी त्रिफेना, अंजुना मैसी रहे। सेंट्रल कमेटी सदस्य देवेंद्र गेलडा की उपस्थिति रही। प्याऊ, पानी की बोतलें, वाटर कूलर अथवा जरूरतमंदों के लिए शीतल जल की सुविधा उपलब्ध कराई।

तीसरा दिन :  रक्तदान शिविर मथुरादास माथुर अस्पताल में आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख सहयोगी देव दहिया रहे।

चौथा दिन :  महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, जिसमे प्रमुख सहयोगी वंदना फुलवानी रही।

पांचवां दिन :  कच्ची बस्ती में महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। निरूपा पटवा ने बताया कि इस प्रकार कार्य वर्ष पर किया जाता है।

छठा दिन :  निशुल्क डेंटल मेडिकल शिविर आयोजित किया गया। इसमें परामर्श, दवाई, डेंटल किट आदि वितरित किए गए। ,150 से ज़्यादा लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। कृष्ण हॉस्पिटल के डॉ. राजेश विश्नोई प्रमुख सहयोगी रहे।

सातवां दिन :   एमडीएम अस्पताल में कैंसर पेशेंट को फल फ्रूट्स और जूस वितरित किया गया। प्रमुख सहयोगी अंकिता कश्यप, ऋद्धि रहे।

सात दिन इन्होंने किया सहयोग : 

सात दिन सेवा कार्यों में फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में अध्यक्ष तारा सोलंकी, सचिव पूनम राठी, कोषाध्यक्ष  चंद्रा जैन, वाइस प्रेसिडेंट संतोष लुंकर, वाइस प्रेसिडेंट जया जैन और पूरी टीम ने मिलकर खूब मेहनत से काम किया और सफलता हासिल की और अब तक कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें