नौ दिवसीय अनुष्ठान सैनाचार्य अचलानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में ध्वजारोहण के साथ शुरू, पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये भी शामिल हुए
उदित भास्कर. जोधपुर
जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर राइकाबाग में भादवा सुदी बाबा की बीज के अवसर पर सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान ध्वजारोहण के साथ शुरू हुए।

सैनाचार्य के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह भदावत ने बताया कि मंदिर परिसर में 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत आज ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई। पूर्व नरेश गजसिंह एवं महारानी हेमलता राजे के मुख्य आतिथ्य में मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण के साथ शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुरेश बुगालिया ने की।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह सर्वप्रथम रामदेव जी नेतल रानी सा के समक्ष पंचामृत से अभिषेक किया गया। गणेश पूजन विद्वान पंडित अंबालाल, चौबीसा राम प्रकाश त्रिपाठी के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश भर मे खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सैनाचार्य महाराज के सान्निध्य में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन हवन पूजा यज्ञ एवं दिनांक 16 सितंबर 2026 को खड़ी सप्ताह का शुभारंभ होगा, जिसकी पूर्ण आरती दिनांक 22 सितंबर 2026 को होगी । इस अवसर पर जी एल बुगालिया, बीजू चौधरी, सीमा चौधरी, खुशी चौधरी, विनीशा, महेंद्र सिंह राठौड़ संजीव माथुर, महावीर सिंह घंटिया ,प्रभु सिंह, इकबाल खान, भारत सिंह, गणपत सिंह राजपुरोहित, नेमीचंद महाबार, अशोक भाटी घड़ाव, नयन चौहान, रामप्रसाद सेन, मुरलीधर महेश्वरी, श्याम बाबू , रमेश त्रिपाठी , गौरव बागड़ी, मनोहर सिंह भोपाल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।






