श्रीकृष्ण ने अंगुली पर गोवर्धन धारण किया…बृजवासियों की रक्षा की, इंद्र का अहंकार चूर किया

SHARE:

महामंडलेश्वर प्रणवानंद सरस्वती ने किया श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

उदित भास्कर. जोधपुर 

देवनारायण मंदिर भगत की कोठी में 6 से 16 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत महापुराण के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन के तहत श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठा कर ब्रजवासियों की रक्षा करने की सुंदर, मार्मिक व्याख्या महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी प्रणवानंद सरस्वती महाराज ने की। 11 दिन तक चलने वाली कथा का आज 7 वाँ दिवस है।

श्रीदेव नारायण मंदिर आयोजन समिति के प्रमोद गुर्जर ने बताया कि महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी प्रणवानंद सरस्वती महाराज 6 सितंबर से 16 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद् भागवत महापुराण के दसवें स्कंध की संपूर्ण विस्तार से व्याख्या कर रहे हैं, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप व उनकी विविध लीलाओं का वर्णन आध्यात्मिक , कथा प्रसंग , भक्तिमय संदेश के साथ कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें