वरिष्ठ छायाकार डॉ. ओ.पी. शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया स्मरण

SHARE:

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जोधाणा फोटो जर्नलिस्ट सोसायटी के तत्वावधान में सोमवार को सूचना केंद्र, जोधपुर में विश्व फोटोग्राफी दिवस के प्रणेता डॉ. ओ.पी. शर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

डॉ. शर्मा का 6 नवंबर 2026 को निधन हो गया था। वे इंडिया इंटरनेशनल फोटोग्राफिक काउंसिल के संस्थापक एवं चेयरमैन एमेरिटस थे।

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ फोटोग्राफर प्रदीप सोनी, मनोज बोहरा, रामजी व्यास, अनिल पुरोहित, ब्रजेश भाटी, मुकेश व्यास, जितेन्द्र पुरोहित सहित कई छायाकार उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वरिष्ठ छायाकार मनोज बोहरा ने कहा कि डॉ. शर्मा आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी यादों और कृतियों के माध्यम से वे सदैव जीवित रहेंगे। प्रदीप सोनी ने कहा कि वे डॉ. शर्मा के कार्यों से हमेशा प्रभावित रहे और उनका फोटोग्राफी के क्षेत्र में योगदान प्रेरणादायी रहा है। वहीं, रामजी व्यास ने कहा कि डॉ. शर्मा का जोधपुर से विशेष लगाव था। उन्होंने यहां कई कार्यशालाओं का आयोजन कर स्थानीय फोटोग्राफरों को मार्गदर्शन दिया।

सभा में उपस्थित सभी फोटोग्राफरों ने डॉ. शर्मा के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आकांक्षा पालावत , गोविंददान सिंघानी भी मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें