भोमाराम सोलंकी उपाध्यक्ष तथा जगदीश यादव क्षेत्रीय सचिव बने

SHARE:

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण कर्मचारी संघ की  22 वीं लोकल कॉन्फ्रेंस तथा द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

उदित भास्कर. जोधपुर 

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण कर्मचारी संघ की 22वीं लोकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें 28-29 सितंबर 2026 को देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय कांफ्रेंस के लिए रणनीति बनाई गई। राष्ट्रीय कांफ्रेंस की पूर्व तैयारी के तहत आयोजित लोकल कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि कार्यालय प्रभारी डॉ विनीत कुमार रावत, विशिष्ट अतिथि वैज्ञानिक-ई डॉ पुष्पा कुमारी, वैज्ञानिक-सी डॉ अरविंद परिहार रहे।

राष्ट्रीय कांफ्रेंस के लिए पुरानी पेंशन बहाली, 8वें वेतन आयोग में पांच प्रमोशन का प्रावधान, जिन पदों पर प्रमोशन नहीं होता है उन्हें एमएसीपी के तहत प्रमोशनल पोस्ट की स्केल देने, कैडर रिस्ट्रक्चर सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश यादव ने पुरानी पेंशन बहाली को सबसे बड़ा और मुख्य मुद्दा बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में ज्यादातर कर्मचारी एनपीएस के विरुद्ध हैं। मुख्य अतिथि डॉ. विनीत कुमार रावत ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्यालय विकास में सहयोग देने पर प्रकाश डाला। डॉ. पुष्पा कुमारी ने कहा कि कार्यालय एक परिवार की तरह है जिसमें आपसी मतभेद हो सकते हैं लेकिन मन भेद नहीं होना चाहिए। हमें हमेशा कार्यालय और देश के विकास के लिए अनवरत कार्य करते रहना चाहिए।

कॉन्फ्रेंस के अंतिम पड़ाव में संगठन के द्विवार्षिक चुनाव करवाए गए। जिसमें भोमाराम सोलंकी उपाध्यक्ष, जगदीश यादव क्षेत्रीय सचिव, मुकेश गोयल उपसचिव, रणजीत मेघवाल कोषाध्यक्ष तथा नीतू शर्मा, अमित कुमार एवं हंसराज मीणा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें