बिना दवाई, बिना मशीन के न्यूरोपैथी पद्यति की बीमारियों की जांच व उपचार

SHARE:

महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में  जन सेवा एवं स्वास्थ्य संस्थान द्वारा हेल्थ शिविर आयोजित 

उदित भास्कर. जोधपुर 

जनसेवा एवं स्वास्थ्य संस्थान द्वारा न्यूरोथैरेपिस्ट संतु सिंह मेड़तिया और अध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण एवं स्वास्थ्य प्रेमी) के नेतृत्व में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में हेल्थ शिविर आयोजित किया गया।

प्रिंसिपल अशोक शर्मा ने बताया कि स्कूल के सभी विद्यार्थियों की बिना दवाई और बिना मशीन न्यूरोथेरेपी (वैध) पद्धति से जांच की गई। साथ ही बीमारियों को ठीक करने के तरीके बताए गए। एडवोकेट विजय शर्मा ने स्टूडेंट्स को अपनी दिनचर्या नियमित करने पर जोर दिया और अनुशासनबद्ध रहने का आह्वान किया। साथ ही स्वस्थ रहने के लिए सूत्र बताए गए। खांसी, जुकाम, सिर दर्द, कमर दर्द को ठीक करने के सूत्र बताए।  चक्कर आकर बेहोश होने पर ठीक करने का आसान तरीका बताया गया।

एडवोकेट विजय शर्मा (अध्यक्ष) ने बताया कि सभी नींद मे उठने पर कोहनी के सहारे से उठें और सुबह सवा लीटर शीतल जल का सेवन करें। सुबह समय पर उठकर एक किलोमीटर पेदल भमन कर 500 मीटर दौड़ लगाकर योगा, कसरत, ध्याम 15 मिनट करें व सभी सही खान-पान हेतु सिर्फ 500 ग्राम सभी तरह के फल सुबह 8 बजे से दोपहर 12 तक के समय मे ग्रहण करे। 30 मिनिट बाद मे 250 ग्राम कच्चा सलाद खाकर ही सांतविक सादा भोजन लें। किसी भी तरह का कोई भी एनिमल जंक फूड बिल्कुल भी नही लेकर अपने आप को सदेव सात्विक रखें।शिविर के अंत में एडवोकेट विजय शर्मा ने प्रिंसिपल अशोक शर्मा को माला पहनाकर आभार जताया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें