धर्मपत्नी मुकुल चौधरी के साथ उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे जयपुर डीआईजी; पैतृक घर में यादगार पलों को तस्वीरों में किया कैद
बलिया (उत्तर प्रदेश)। जयपुर के डीआईजी आईपीएस पंकज चौधरी अपनी धर्मपत्नी मुकुल चौधरी के साथ उत्तर प्रदेश के बलिया में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान जिला पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। चौधरी दंपती ने अपनी बलिया यात्रा के दौरान पुश्तैनी घर का भी दौरा किया और वहां यादगार तस्वीरें खिंचवाईं। आईपीएस पंकज चौधरी ने अपनी इस यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। वर्दी की जिम्मेदारियों के बीच अपनी जड़ों और पुश्तैनी घर से जुड़ाव की यह झलक खास चर्चा का विषय बनी हुई है।








