बाबा रामदेव पुरस्कार सम्मान समारोह के लिए आवेदन आमंत्रित

SHARE:

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ ने बताया कि कुल 30 लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार को तीन कैटेगिरी मे बांटा गया है। बाबा रामदेव लाइफटाईम एचीवमेंट अवार्ड, बाबा रामदेव वरिष्ठ सेवा सम्मान व बाबा रामदेव युवा प्रोत्साहन पुरस्कार।

राखी पुरोहित. जोधपुर 

बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान की ओर से हर साल आयोजित होने वाले बाबा रामदेव पुरस्कार सम्मान समारोह के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठोड़ ने बताया कि पुरस्कार पत्रकारिता, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, खेलकूद, रक्तदान शिविर, सामूहिक विवाह, बालिका उत्थान, वन्य जीव संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, भजन गायन, कला व लोक साहित्य लेखन आदि क्षेत्रोंं में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को दिया जाएगा।

राठौड़ ने बताया कि कुल 30 लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार को तीन कैटेगिरी मे बांटा गया है। बाबा रामदेव लाइफटाईम एचीवमेंट अवार्ड, बाबा रामदेव वरिष्ठ सेवा सम्मान व बाबा रामदेव युवा प्रोत्साहन पुरस्कार। आवेदन संस्थान कार्यालय सुभाष मार्ग बाबा रामदेव मंदिर रोड मसूरिया में जमा किए जाएंगे। पुरस्कार का चयन संस्थान की चयन कमेटी की ओर से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संस्थान हेल्पलाइन नंबर 9929443207 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें