जोधपुर शहर में 27 नवंबर तथा 2, 7 और 12 दिसंबर को जलापूर्ति रहेगी बंद

SHARE:

सुनील वर्मा. जोधपुर 

आवश्यक जल भंडारण एवं सुचारू जलापूर्ति व्यवस्था के लिए 27 नवंबर तथा 2, 7 और 12 दिसंबर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी। कायलाना, चौपासनी एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में इन तिथियों के अगले दिन क्रमानुसार जलापूर्ति की जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामंड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों तथा पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास के क्षेत्रों में 28 नवंबर तथा 3, 8 और 13 दिसंबर को जलापूर्ति बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में भी संबंधित तिथियों के अगले दिन क्रमानुसार जलापूर्ति की जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

दुनिया में बोतलबंद पानी का कारोबार 450 अरब डालर पार, भारत में 3.6 अरब डालर, अच्छा हो सरकार उचित मूल्य की दुकानों पर शुद्ध पानी राशनकार्ड पर फ्री में वितरित करें…लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा, दुआएं देंगे

राज्य

शहर चुनें