JTA का दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

SHARE:

पर्यटन व्यवसायियों ने आपसी सहयोग और व्यापारिक समन्वय को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन (JTA) की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन पार्कक बुटीक होटल (Parkk Botique Hotel) में किया गया। HST हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस समारोह में JTA के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री खुश सिंघवी (पवाना टूर्स एंड ट्रैवल्स) द्वारा आयोजित मनोरंजक तंबोला गतिविधि से हुई।इस गतिविधि के माध्यम से सदस्यों के बीच आपसी परिचय एवं मेलजोल को बढ़ावा मिला।

इसके बाद सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए व्यावसायिक अनुभव साझा किए और आपसी सहयोग एवं नए व्यापारिक अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर पार्कक बुटीक होटल के महाप्रबंधक श्री हिरेंद्र प्रताप सिंह ने HST हॉस्पिटैलिटी समूह की आतिथ्य सेवाओं एवं होटल की सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों को होटल का अवलोकन भी करवाया।

समारोह में ASEGO ट्रैवल इंश्योरेंस के श्री विजय शर्मा के निरंतर सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में दीपावली के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी सदस्यों को श्री नीलेश सिंह सोलंकी एवं श्री प्रवीण कासट ने संयुक्त रूप से उपहार भेंट किए।

JTA अध्यक्ष श्री मनोज कोरानी एवं सचिव श्री राजन चौहान ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एसोसिएशन का लक्ष्य पर्यटन व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग, समन्वय और व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देना है। उन्होंने सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री नितिन शर्मा एवं श्री गुंजन माथुर ने किया। अंत में उपाध्यक्ष श्री आलोक वर्मा एवं श्री चिराग माथुर ने पार्क बुटीक होटल (HST हॉस्पिटैलिटी समूह ), श्री विजय शर्मा तथा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

समारोह ने JTA के मूल सिद्धांत एकता, पारदर्शिता एवं सम्मान को साकार करते हुए पर्यटन व्यवसायियों के बीच बेहतर तालमेल और सहभागिता का संदेश दिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें