पुण्यार्थम् : श्री माधव सेवा समिति का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

SHARE:

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्री माधव सेवा समिति की ओर से गुरुवार को शहर के गोशाला मैदान उम्मेद क्लब में दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

समारोह के दौरान शिक्षा, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया बहनों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा देशभक्ति व धार्मिक भजनों पर नृत्य, शैक्षिक प्रश्नोत्तरी प्रस्तुतियों और समाज के इतिहास पर आधारित प्रश्न-मंच ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ गरिमा, भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा, शाही फाउंडेशन, पहल फाउंडेशन, भारत विकास परिषद पावटा शाखा, जायंटस ग्रुप ऑफ लेडिस आदि सहयोगी संस्थाओं ने शिक्षकों व बच्चों को मिष्ठान्न, पदवेश, राशन सामग्री, वस्त्र व पटाखों का वितरण किया। श्री आदित्य मुथा, श्री स्वप्निल जी, श्रीमती सोनल गोटी, डॉक्टर दिनेश पेडिवाल, श्री सुरेश भूतड़ा, श्रीमती निरूपा पटवा, श्री कमलेश परिहार, श्री मनोज विधानी, अधिवक्ता नेहा सांखला, श्री मंजीत चारण, श्री भँवर जी दैया, श्री दिनेश जी सेतिया, श्री निर्मल जी व्यास, श्री गोपाल कृष्ण गुर्जर, श्री नाथूसिंह जी छाबा, श्री संजय कुमार, श्री ब्रजकिशोर जी, श्री कुलदीप जी आदि समाजसेवी बन्धु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी समाज बंधुओं ने सपरिवार स्नेह भोज का आनंद लिया और एक-दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें