भारत विकास परिषद : 1,200 विद्यार्थियों ने योगाभ्यास से सीखा स्वस्थ जीवन का मंत्र

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा संत देवाराम पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, पाल रोड में आयोजित दो दिवसीय योग शिविर का प्रथम दिवस बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

योग गुरु एवं योग प्रकल्प प्रभारी लालचंद सिंधी तथा सहयोगी नेहा ने विद्यालय के लगभग 1,200 विद्यार्थियों को विभिन्न योगाभ्यास करवाए तथा स्वस्थ जीवनशैली में योग के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा एवं सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री ने सहयोग प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पा पुरोहित, शिक्षिका श्रीमती दीपिका पुगलिया एवं 35 शिक्षकों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। परिषद का यह प्रयास विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें