अरबन हाट बाजार : प्रदर्शनी का रोमांच चरम पर, विजिटर और खरीदारी जोरों पर

SHARE:

भगवान पंवार. राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 uditbhaskarnews@gmail.com

अरबन हाट। यहां स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को विपणन सहयोग के लिये रैम्प प्रोग्राम के तहत जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, एवं उद्यम प्रोत्साहन संस्थान, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘दीपोत्सव क्राफ्ट बाजार’’ और ‘‘पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत ओडीओपी प्रदर्शनी” चल रही है। 20 अक्टूबर को विशेष अतिथि राम निवास तांड़ी, समाज सेवी और जसराज सागर, प्रधानाध्यापक ने गणेश पूजन किया गया।

श्रीमती पूजा मेहरा, संयुक्त आयुक्त, (उद्योग एवं वाणिज्य) एवं महाप्रबन्धक ने बताया कि पाली रोड स्थित अरबन हाट में नवरात्रा एवं दीपावली के अवसर पर ‘‘दीपोत्सव क्राफ्ट बाजार’’ एवं ‘‘पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जोधपुर का वुडन हैण्डीक्राफ्ट फर्नीचर वैश्विक स्तर पर शहर की पहचान है। पंच गौरव ओडीओपी प्रदर्शनी में हस्तशिल्पियों एवं स्वयं सहायता समूह इकाई अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है।

यहां मुख्यतः लकडी के फर्नीचर, लाख की चूड़िया, कोटा डोरीयां के परिधान, भदोई के वीविंग कार्पेट, रेशम की साडी, वुडन एवं मेटल हैण्डीक्राफ्ट, बन्धेज, आरी-तारी, जूट बैग्स, पाॅटरी, बुटिक, पेन्टिंग, गारमेन्ट, लेदर जूती, लेदर बैग्स, पेपर मेसी उत्पाद, मार्बल उत्पाद, होम डेकोरेशन आइटम, मैडप, पर्दे, खादी एवं ग्रामोद्योग, मोमबत्ती, दरियाँ एवं हाथ से निर्मित मसाले, पापड़, अचार एवं खाद्य सामग्री की स्टाॅल्स सजाई गई है।

हाट परिसर में स्थित म्यूजियम हाॅल में लकडी के फर्नीचर, वुडन हैण्डीक्राफ्ट, विंटेज क्लॉक, बोन हैण्डीक्राफ्ट, इनले वर्क, गोल्ड एम्बोज वर्क, जसवन्त थडा, एक थम्बा महल के केमल बोन से निर्मित बारीक कारीगरी में माॅडल आम जन के अवलोकन हेतु प्रदर्षित किये जा रहा है।

इस प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण हस्तशिल्प के उत्पादों के प्रदर्शनी एवं विपणन के साथ स्वादिष्ट व्यंजन हेतु फुड कोर्ट आइसक्रीम काउंटर, का संचालन किया जा रहा है, बच्चो के मनोरंजन हेतु गगनचुंबी झुलो का संचालन किया जा रहा है । प्रतिदिन सांस्कृति प्रोग्राम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आज कल्चरल प्रोग्राम में माला राम एंड पार्टी ने भजन संध्या की प्रस्तुति दी जिसने माहौल भक्तिमय कर दिया।

अरबन हाट समन्वयक गणेश सागर ने बताया कि प्रदर्शनी में दिल्ली, यु.पी., पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, नागौर, बाड़मेर, पाली और स्थानीय कारीगरों द्वारा भागीदारी की जा रही हैं। आगामी दिनों में ओपन माईक, डांस प्रतियोगिता, फैशन शॉ, तेरह ताल नृत्य, और घूमर नृत्य आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जीवंत प्रदर्शनी में मोइनुद्दीन उर्फ मुन्ना भाई ने कस्टमर्स को उनकी पसंद अनुसार हाथों हाथ लाख के बैंगल एवं चूडिय़ां तैयार कर पहनाई। इसी तरह दिल्ली से आये कारीगर मोहम्मद कासम भी कपड़ों पर जरदोजी वर्क से महिलाओं के परिधान और हैंड पर्स तैयार कर रहे हैं। आगंतुक भी इनके कार्यो में रुचि लेकर अपने हाथ से कारीगरों के सानिध्य में कार्य कर रहे हैं। स्थानीय कारीगरो को सम्बल प्रदान करने के लिये जोधपुर की जनता से अनुरोध किया गया  है कि वे इस प्रदर्शनी जिसका समय अपरान्ह 3.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक रखा गया है, में जरूर अवलोकन करें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें