भारत विकास परिषद ने नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्नचंद मेहता का किया अभिनंदन

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर 

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा के पदाधिकारियों ने जोधपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्नचंद मेहता के निवास स्थान पर पहुँचकर माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा, सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, संरक्षक डॉ. डी.एल. माथुर, सुरेश मूथा, सीताराम राठी एवं राजेंद्र भूतड़ा उपस्थित रहे। सभी ने महापौर मेहता को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं जोधपुर के सर्वांगीण विकास के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने भारत विकास परिषद द्वारा समाजसेवा, जनकल्याण एवं संस्कारों के प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यों में परिषद के योगदान की प्रशंसा की।

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा ने आशा व्यक्त की कि महापौर के नेतृत्व में जोधपुर नगर विकास, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

एएनटीएफ का खुफिया तंत्र फेल…मुखबिर हेरोइन का इनपुट देकर आरडीएक्स ड्रोन से गिरा रहे…पाकिस्तान के सप्लायर अली चाचा के तार जैसलमेर के भूमिगत तस्करों से सामने आए, जैसलमेर के कई तस्कर होटल व्यवसाय में सक्रिय

राज्य

शहर चुनें