आरजीपीएल प्रतियोगिता : जोधपुर की न्यायिक कर्मचारी क्रिकेट टीम गंगानगर रवाना

SHARE:

जोधपुर जिला शाखा के अध्यक्ष अनिल जोशी, महासचिव मुकेश व्यास एवं प्रांतीय प्रतिनिधि मनीष काकरा सड़क मार्ग से गंगानगर के लिए रवाना हुए। वहीं, जोधपुर की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ट्रेन से आज गंगानगर पहुंचेंगे

सुमनेश व्यास. जोधपुर 

राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ, जिला शाखा गंगानगर के तत्वावधान में 12वीं आरजीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक गंगानगर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जोधपुर जिला शाखा के पदाधिकारी सड़क मार्ग से गंगानगर के लिए रवाना हुए।

जोधपुर जिला शाखा के अध्यक्ष अनिल जोशी, महासचिव मुकेश व्यास एवं प्रांतीय प्रतिनिधि मनीष काकरा सड़क मार्ग से गंगानगर के लिए रवाना हुए। वहीं, जोधपुर की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ट्रेन से आज गंगानगर पहुंचेंगे और प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जोधपुर जिला शाखा की क्रिकेट टीम में शामिल खिलाड़ी :

1. गौरव गहलोत
2. ललित गहलोत
3. फैसल
4. रविंद्र
5. वसीम
6. भीम भाई
7. तिरंजन
8. अशोक जानी
9. राजेंद्र खींचड़
10. मांगीलाल
11. आसिफ
12. कुलदीप भाटी

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में न्यायिक कर्मचारियों को खेल भावना, आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जोधपुर टीम के खिलाड़ियों और पदाधिकारियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

एएनटीएफ का खुफिया तंत्र फेल…मुखबिर हेरोइन का इनपुट देकर आरडीएक्स ड्रोन से गिरा रहे…पाकिस्तान के सप्लायर अली चाचा के तार जैसलमेर के भूमिगत तस्करों से सामने आए, जैसलमेर के कई तस्कर होटल व्यवसाय में सक्रिय

राज्य

शहर चुनें