उदित भास्कर. जोधपुर
त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दो एसी कोच अस्थाई रूप से बढ़ाए हैं। इससे यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 22491/22492 में जोधपुर से 19 से 25 सितंबर तक और दिल्ली से 20 से 26 सितंबर तक एक थर्ड एसी और एक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे। अतिरिक्त कोच की सुविधा से इस अवधि में जोधपुर-दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को आरक्षित सीटों की उपलब्धता बढ़ने का लाभ मिलेगा।








