भूतनाथ महादेव मंदिर में ‘ठोस यांत्रिकी’ पुस्तक का विमोचन

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर 

भूतनाथ महादेव मंदिर परिसर में डिप्लोमा तृतीय सेमेस्टर (सिविल) के विद्यार्थियों के लिए लिखी गई पुस्तक ‘ठोस यांत्रिकी’ का विमोचन नगर निगम जोधपुर के महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने किया। यह पुस्तक ऋषभ प्रकाशन, जयपुर द्वारा प्रकाशित की गई है।

इस अवसर पर महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के लिए इसके उपयोगी होने की कामना की। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा से संबंधित ऐसी पुस्तकों से विद्यार्थियों को विषय को सरलता से समझने में सहायता मिलेगी। इस पुस्तक को सुरेश राठी, रजिस्ट्रार प्राविधिक शिक्षा मंडल राजस्थान, आरपी. व्यास, पूर्व एकेडमिक अरावली इंजीनियरिंग कॉलेज, उदयपुर एवं डॉ. अमित पुरोहित ने तैयार की है।

समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र बोहरा, पार्षद संजय दईया, गोविंद बोहरा, ब्रह्मदेव बोड़ा, प्रहलाद राज व्यास, कन्हैयालाल पुरोहित, आनंद पुरोहित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पुस्तक ‘ठोस यांत्रिकी’ विशेष रूप से डिप्लोमा तृतीय सेमेस्टर के सिविल अभियांत्रिकी के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें ठोस यांत्रिकी (Solid Mechanics) से संबंधित अध्यायों को विद्यार्थियों की पाठ्यक्रम संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप प्रस्तुत किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें