लगभग 75 परिवारों को परामर्श एवं जांच का लाभ मिला
पंकज जांगिड़. जोधपुर
पाल रोड, अरिहंत नगर स्थित श्री विश्वकर्मा जांगिड़ कर्मचारी छात्रावास में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर एवं श्री विश्वकर्मा जांगिड़ कर्मचारी समिति जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसमें पूर्ण रक्त गणना, रक्त शर्करा, यूरिया नाइट्रोजन प्रोफ़ाइल, लिवर प्रोफ़ाइल, थायराइड प्रोफ़ाइल एवं विभिन्न आवश्यक जैव रासायनिक बायोकेमेस्ट्री रक्त जांचों के साथ अन्य जांचे भी की गई।
शिविर में चिकित्सक परामर्श के विशेषज्ञ डॉ. दीपिका जांगिड़ ने विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच कर उन्हें बीमारियों के निवारण एवं बचाव के बारे में बताया। शिविर में समाज के लगभग 75 परिवारों को परामर्श एवं जांच का लाभ मिला। शिविर में छात्रावास के पूर्व छात्र डॉ. दिनेश सुथार (अस्थि रोग विशेषज्ञ अपोलो अहमदाबाद) ने भी अस्थि रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
समिति अध्यक्ष रामदीन शर्मा ने डॉ. दीपिका जांगिड़, डॉ. दिनेश सुथार का साफा एवं माला पहनाकर और जांच दल में आए सभी सदस्यों का माला पहना कर स्वागत किया। शिविर में उदाराम सुथार, मंजूलता शर्मा, इंदू शर्मा, नलिनी राजोतिया, किरण शर्मा, आशाराम जांगिड़, विजेंद्र कुमार जायलवाल, लालचंद सोमरवाल, जगदीश शर्मा, मनोहर लाल जोपिंग, प्रकाश सुथार, नरेश सुथार, गोविंद जांगिड़ और छात्रावास के सभी छात्रों ने अपना सहयोग दिया।








