चिकित्सा शिविर में 289 रोगियों को निशुल्क परामर्श व दवाइयों का वितरण

SHARE:

डायरेक्टर डॉ. कैलाश प्रजापति ने बताया कि आयुर्वेद विशेषज्ञ, नेचुरोपैथी, फिजियोथैरेपी द्वारा चिकित्सा परामर्श दिया गया।

उदित भास्कर. जोधपुर

मेडिको अक्षरधाम फाउंडेशन द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अक्षरधाम हॉस्पिटल खेरवा रोड पाली में किया गया। 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सुबह 10:00 बजे से शाम को 4:00 बजे तक शिविर आयोजित किया गया।

डायरेक्टर डॉ. कैलाश प्रजापति ने बताया कि आयुर्वेद विशेषज्ञ, नेचुरोपैथी, फिजियोथैरेपी द्वारा चिकित्सा परामर्श दिया गया। शिविर का उद्घाटन पूज्य योगी प्रेम स्वामी व पूज्य दिव्येस मुनि स्वामी ( अक्षरधाम मन्दिर जोधपुर ) व विशेष रूप से पाली नगर निगम के कुल 34 पार्षदो ने विजिट किया ।

डॉ. कैलाश प्रजापति, डॉ. चिराग वाघेला, डॉ. दर्शन प्रजापति, डॉ. महिमा व स्टाफ नर्स कल्पेश, प्रियंका, लता, तारा, गौरव, सीमा, किरण, रणजीत अन्य भी उपस्थित रहे ।

एक दिया, स्वास्थ्य के नाम व नशा मुक्ति महायज्ञ अभियान का  भी आगाज हुआ। शिविर में कुल 289 रोगियों को निशुल्क परामर्श, जांच व दवाइयों का वितरण किया गया। इसमें ऑर्थो, न्यूरो विभाग, कैंसर स्क्रीनिंग, मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति के रोगों का परामर्श, चिकित्सा सेवा दी गई
एवं 200 से ज्यादा लोगो ने नशा मुक्ति प्रदर्शनी व वीडियो शो को देखा । निशुल्क सेवाओं में परामर्श, निशुल्क दवाइयां, खून जांच में हीमोग्लोबिन, सीबीसी, शुगर, बीपी, बीएमआई टेस्ट के साथ एवं विशेष रूप से जन्म से 12 वर्ष तक के बच्चों को ( कुल 82 ) निशुल्क स्वर्ण प्राशन का योग पिलाई गई ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

जैसलमेर के गड़ीसर तालाब को बोरवेल से भरने पर तुरंत प्रभाव से राजस्थान हाईकोर्ट से रोक लगाने की मांग, नहरी पानी से तालाब को भरने की पूर्ववर्ती योजना क्यों फेल हुई जनता को बताया जाए

राज्य

शहर चुनें