43 वर्षीय श्रीमती संतोष कुंवर की आंखें दान, दो दृष्टिहीनों को मिलेगी रोशनी

SHARE:

राखी पुरोहित. जोधपुर 

43 वर्षीय श्रीमती संतोष कुंवर धर्मपत्नी जबरसिंह का मथुरादास माथुर अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान तड़के निधन हो गया। श्रीमती संतोष नेहरू कॉलोनी, पाँचबत्ती चौराहा की निवासी थीं। उनके निधन के बाद परिजनों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दिवंगत के नेत्र दान का निर्णय लिया।

परिवार की ओर से स्वर्गवासी के पति जबर सिंह, भाई उम्मेद सिंह एवं ज्येष्ठ प्रेम सिंह ने नेत्रदान की अनुमति प्रदान की। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जोधपुर चैप्टर के तकनीशियन विक्रम दान द्वारा अस्पताल से कॉर्निया प्राप्त किये गए। नेत्र दान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 18008891651 पर कभी भी सम्पर्क किया जा सकता हैं।

आई बैँक सोसायटी ऑफ राजस्थान के जोधपुर चैप्टर अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया कि परिजनों का यह निर्णय समाज के लिए प्रेरणादायी है। नेत्रदान के माध्यम से सन्तोष कुंवर की आंखें किसी जरूरतमंद के जीवन में नई रोशनी का माध्यम बनेंगी और उनकी स्मृति सदैव जीवित रहेंगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

जैसलमेर के गड़ीसर तालाब को बोरवेल से भरने पर तुरंत प्रभाव से राजस्थान हाईकोर्ट से रोक लगाने की मांग, नहरी पानी से तालाब को भरने की पूर्ववर्ती योजना क्यों फेल हुई जनता को बताया जाए

राज्य

शहर चुनें