दलपत परिहार की स्मृति रहे जगमग : काव्य गोष्ठी में बिखरे देशभक्ति, प्रेम, भाषा और अभिव्यक्ति के रंग

SHARE:

कार्यक्रम के अवसर पर रमेश बोराणा पूर्व राज्य मंत्री एवं भूतपूर्व अकादमी अध्यक्ष ने सबसे पहले आकर के अपने मित्र दलपत परिहार को पुष्पांजलि अर्पित की। काव्य गोष्ठी में लगभग 50 लोगों ने कविताएं पढ़ी।

राखी पुरोहित. जोधपुर

वरिष्ठ रंगकर्मी और कवि स्वर्गीय दलपत परिहार की 12वीं पुण्यतिथि पर खुश दिलाने जोधपुर संस्था एवं अभिव्यक्ति संस्था के संयुक्त तत्वाधान में काव्य गोष्टी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में शुक्रवार को किया गया। इसमें जोधपुर के वरिष्ठ साहित्यकार व रंगकर्मियों ने शिरकत की। करीब 50 लोगों ने इस अवसर पर दलपत परिहार को पुष्पांजलि अर्पित की।

तत्पश्चात एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर रमेश बोराणा पूर्व राज्य मंत्री एवं भूतपूर्व अकादमी अध्यक्ष ने सबसे पहले आकर के अपने मित्र दलपत परिहार को पुष्पांजलि अर्पित की। काव्य गोष्ठी में लगभग 50 लोगों ने कविताएं पढ़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता  वरिष्ठ साहित्यकार अनिल अनवर ने की। विशिष्ट अतिथि वीडी दवेव किशनलाल गर्ग थे।

इस अवसर पर सभी कवियों ने अपनी कविता पाठ के माध्यम से दलपत परिहार को याद किया, जिसमें रजनी अग्रवाल, राजेश भार्गव, राजेंद्र खिंवसरा, असगर अली, ओमप्रकाश गोयल, श्याम गुप्ता शांत, डॉ. तृप्ति गोस्वामी काव्यांशी, अब्दुल रहीम सांखला, रजा मोहम्मद खान, चंद्रेश जोधपुरी, डॉ.  रेणुका श्रीवास्तव, मोहन दास वैष्णव, सुमेरचंद,  मदनदान चारण, जगदीश चौधरी, नवीन्द्र कुमार कोठारी, आशीष मीणा, गौतम के गट्स, डॉ मनीष डागा,  मृदुला श्रीवास्तव , राखी पुरोहित, दिलीप पुरोहित, रोशन अली, डॉ. विकास कपूर, अमिता अनूतरा, शशि दवे, प्रमोद वैष्णव, प्रदीप दवे,  राजेंद्र शाह सिरोही, विमल श्रीवास्तव, जेके माहेश्वरी,  शिवकुमार भाटी, गोविंदराम, हेमा भट्ट, अरुणा, मोहित परिहार,  मनोज परिहार, डॉ. नीतू परिहार आदि ने ने अपने-अपने विचार और रचनाएं पढ़ी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपा परिहार ने किया । इस दौरान सुरभि परिहार ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद मोहित परिहार ने दिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

जैसलमेर के गड़ीसर तालाब को बोरवेल से भरने पर तुरंत प्रभाव से राजस्थान हाईकोर्ट से रोक लगाने की मांग, नहरी पानी से तालाब को भरने की पूर्ववर्ती योजना क्यों फेल हुई जनता को बताया जाए

राज्य

शहर चुनें