श्रीगंगानगर बॉर्डर पर पाक ड्रोन से आरडीएक्स ड्रॉपिंग मामला : दैनिक भास्कर की पड़ताल पर उठे सवाल…

SHARE:

भास्कर के दो इन्वेस्टिगेटर रिपोर्टर्स को कैसे पता चला कि यही मैसेज दिया गया? जबकि हकीकत यह है कि उदित भास्कर की पड़ताल में पता चला कि अवधेश आकोदिया के अली चाचा और हैंडलर कुलवंत से संबंध सामने आए हैं। अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है। उदित भास्कर की पड़ताल में सामने आया है कि अवधेश आकोदिया की पाकिस्तान में बड़ी मात्रा में संपत्ति है। यह भी पता चला है कि पत्रकारिता की आड़ में अवधेश आकोदिया के मेडिकल माफिया और बड़े-बड़े शातिर गिरोह से संपर्क है।

दिलीप कुमार पुरोहित. जयपुर

श्रीगंगानगर बॉर्डर पर 12 अक्टूबर को पाकिस्तानी ड्रोन से आरडीएक्स हथियार और कारतूसों की ड्रॉपिंग के मामले में दैनिक भास्कर ने 22 अक्टूबर को एक और खुलासा किया है। भास्कर की पड़ताल में आया कि पाक सप्लायर अली चाचा से डील करने वाले पंजाब के हैंडलर कुलवंत को पता था कि कौन-सा ड्रोन आरडीएक्स की ड्रॉपिंग करेगा। ड्रॉपिंग से पहले मैसेज दिया था कि तीसरे पैकेट को सावधानी से खोलना। सफेद रंग के पैकेट में 7.750 किलो आरडीएक्स था। यहां उल्लेखनीय है कि भास्कर की इस इन्वेस्टिगेशन स्टोरी पर प्रश्न चिह्न खड़े हो गए हैं।

भास्कर के दो इन्वेस्टिगेटर रिपोर्टर्स को कैसे पता चला कि यही मैसेज दिया गया? जबकि हकीकत यह है कि उदित भास्कर की पड़ताल में पता चला कि अवधेश आकोदिया के अली चाचा और हैंडलर कुलवंत से संबंध सामने आए हैं। उदित भास्कर की पड़ताल में सामने आया है कि अवधेश आकोदिया की पाकिस्तान में बड़ी मात्रा में संपत्ति है। यह भी पता चला है कि पत्रकारिता की आड़ में  अवधेश आकोदिया के मेडिकल माफिया और बड़े-बड़े शातिर गिरोह से संपर्क है।

राजस्थान एटीएस और पंजाब पुलिस को गैर जिम्मेदाराना समानंतर पड़ताल के नाम पर करोड़ों पाठकों को गुमराह करने और देश की सुरक्षा से जुड़ी खबरों पर मनमानी रिपोर्ट के लिए दैनिक भास्कर के पत्रकारों को गिरफ्तार करना चाहिए। जरा आगे देखिए 22 अक्टूबर की अवधेश आकोदिया और ओमप्रकाश शर्मा की इन्वेस्टिगेशन स्टोरी में लिखा है कि हैंडलर कुलवंत से डील करने के लिए मोबाइल किसने और क्यों दिया? जबकि 21 अक्टूबर की रिपोर्ट में इन्हीं दोनों ने अपनी तथाकथित इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि पड़ताल में सामने आया कि ड्रॉपिंग की इस डील के लिए पंजाब के सुखविंदर ने जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया, वो एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के मुखबिर के जरिए उस तक पहुंचा था। उसने इसी से पंजाब के अलीका निवासी हैंडलर कुलवंत से बात की।

यहीं पर दोनों इन्वेस्टिगेशन रिपोर्टर्स की रिपोर्ट में विरोधाभास है। एक तरफ तो दोनों 22 अक्टूबर की अपनी स्टोरी में सवाल खड़ा करते हैं कि हैंडलर कुलवंत से डील करने के लिए मोबाइल किसने और क्यों दिया? जबकि 21 अक्टूबर की रिपोर्ट में स्पष्ट लिखते हैं कि सुखविंदर से जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया, वो एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के मुखबिर के जरिए उस तक पहुंचा था। यह पूरी स्टोरी मनगढ़त या बनावटी है या फिर दैनिक भास्कर के रिपोर्टर्स के तार देश विरोधी ताकतों से जुड़े हुए हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि दैनिक भास्कर के काबिल रिपोर्टर समय-समय पर स्टिंग ऑपरेशन के नाम पर देश के करोड़ों पाठकों को गुमराह करते रहे हैं, जिसका उदित भास्कर वक्त आने पर खुलासा करेगा।

दरअसल अवधेश आकोदिया के तार पाकिस्तान के तस्करों के साथ जुड़े हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को चाहिए कि झूठी इन्वेस्टिगेशन स्टोरी के नाम पर करोड़ों पाठकों को गुमराह करने के नाम पर इन रिपोर्टर्स को गिरफ्तार किया जाए। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर के कई रिपोर्टर्स कई मौकों पर बारूद की खरीदारी कर चुके हैं और इन्वेस्टिगेशन के नाम पर देश के कानून को हाथ में ले चुके हैं। मगर देश का बड़ा मीडिया ब्रांड होने की वजह से कानून दैनिक भास्कर की गर्दन पर हाथ डालने से कतराता है। यही नही जयपुर में सिलसिलेवार धमाकों के दौरान भी कुछ वर्ष पहले दैनिक भास्कर के रिपोर्टर्स समानंतर पड़ताल कर अपने को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की समानांतर भूमिका में प्रदर्शित कर चुके हैं। देश के कानून को हाथ में लेने के लिए दैनिक भास्कर मीडिया से सवाल पूछे जाने चाहिए। गौरतलब है कि अवधेश आकोदिया वो पत्रकार है जो बड़े-बड़े पुरस्कार ले चुके हैं, जबकि इसके देश के बड़े-बड़े माफियाओं से तार जुड़े हैं और देश के करोड़ों पाठकों को गुमराह करते रहे हैं। इनकी इन्वेस्टिगेशन स्टोरी का एक नमूना तो ऊपर आप देख ही चुके हैं। धैर्य रखिए धीरे-धीरे दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेटिव स्टोरी की परतें सामने आएगी।

22 अक्टूबर को दैनिक भास्कर में छपी तथाकथित इन्वेस्टिगेटिव स्टोरी

21 अक्टूबर को दैनिक भास्कर में छपी कथित इन्वेस्टिगेटिव स्टोरी

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें