आरटीआई कार्यकर्ता नंदलाल व्यास ने पीएनजी के उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का मामला उजागर किया है। उन्होंने कहा कि थिंक गैस कंपनी पहले बताती भी नहीं है कि हम केवल प्रीपेड कनेक्शन ही देंगे और बाद में जब कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, गैस घर के चूल्हे तक आ जाती है तब कंपनी का कर्मचारी बोलता है कि यह प्रीपेड कनेक्शन है। आप कृपया करके इसे रिचार्ज करवा लें ,जबकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार कोई भी कंपनी पीएनजी कनेक्शन देते वक्त उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर की सिक्योरिटी राशि के लिए दबाव नहीं डाल सकती है।
सुमनेश व्यास. जोधपुर
जोधपुर में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के उपभोक्ताओं के साथ बड़ी धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। जी हां , जोधपुर में एबीजी प्रथम अर्थात थिंक गैस नाम की कंपनी पीएनजी का वितरण करती है अर्थात आपके यहां एलपीजी गैस सिलेंडर के स्थान पर पाइप से गैस (पीएनजी) दी जाती है।
कंपनी घरेलू कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को अंधेरे में रखकर उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए स्मार्ट मीटर की सिक्योरिटी राशि ले रही है और स्मार्ट मीटर लगाकर प्रीपेड कनेक्शन ही जारी करती है । पहले बताती भी नहीं है कि हम केवल प्रीपेड कनेक्शन ही देंगे और बाद में जब कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, गैस घर के चूल्हे तक आ जाती है तब कंपनी का कर्मचारी बोलता है कि यह प्रीपेड कनेक्शन है आप कृपया करके इसे रिचार्ज करवा ले ,जबकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार कोई भी कंपनी पीएनजी कनेक्शन देते वक्त उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर की सिक्योरिटी राशि के लिए दबाव नहीं डाल सकती है।
अधिसूचना में यह स्पष्ट है कि घरेलू पीएनजी ग्राहक के पास यह विकल्प होगा कि वह स्मार्ट मीटर या सामान्य मीटर दोनों में से किसी भी तरह के मीटर को तरजीह दे सकता है। लेकिन यह कंपनी LPG गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए केवल और केवल स्मार्ट मीटर ही लगा रही है और उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है। इस अधिसूचना में यह भी स्पष्ट है कि घरेलू पीएनजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए कंपनी इस कारण से रोक नहीं लगाएगी कि ग्राहक ने स्मार्ट मीटर का विकल्प नहीं चुना है लेकिन कंपनी के अधिकारी तो उपभोक्ता को यह खुलमखुल्ला कह रहे हैं कि हम केवल प्रीपेड कनेक्शन ही जारी करते हैं स्मार्ट मीटर ही लगाते हैं और वह भी कनेक्शन प्रक्रिया पूर्ण करने गैस चालू करने के बाद।
यह न केवल धोखाधड़ी का स्पष्ट मामला है बल्कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड के नियमों की खुले आम अवहेलना है और कंपनी को दिए गए लाइसेंस की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है। यह मामला उजागर किया है वरिष्ठ आर टी आई कार्यकर्ता नन्द लाल व्यास ने। नन्द लाल व्यास ने इस मामले की शिकायत पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक अधिकरण को की है । व्यास ने जोधपुर के तमाम उपभोक्ताओं से यह अपील की है कि वह चाहे तो प्रीपेड कनेक्शन का स्मार्ट मीटर लगाए और अगर चाहे तो पोस्टपेड का सामान्य मीटर लगवाएं। कंपनी जबरन स्मार्ट मीटर नहीं लगा सकती है।








