संस्था के सचिव एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि शनि देव महादेव मन्दिर में पुजारी द्वारा सभी को तिलक लगाकर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना, पुष्प माला, तेल व जल अभिषेक करवा कर हाथों मे काला डोरा बांधकर, आरती करवा कर सादर वंदन प्रार्थना की गई।
उदित भास्कर. जोधपुर
रामेश्वर महादेव मन्दिर पब्लिक ट्रस्ट संस्था द्वारा भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के जन्म दिवस के अवसर पर जोधपुर के नव निर्वाचित महापौर प्रसन्नचंद मेहता और उप महापौर विजय सिंह पंवार और पार्षदगण का अभिनंदन किया गया। शुभ शनिवार अमावस्या के अवसर पर ट्रस्ट मण्डल ने अभिनंदन किया।
पार्षद सुभाष गहलोत, एडवोकेट दिनेश शर्मा, संजय दईया, चेतन मेघवाल व अन्य पार्षद की जीत की खुशी में व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, मसूरिया बाबा रामदेव मन्दिर के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, रामेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट मण्डल के अध्यक्ष घनश्याम सारस्वत, संरक्षक किशोर सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष एडवोकेट एनडी निंबावत, सचिव एडवोकेट विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट किशन नारायण प्रजापत, सह सचिव पुष्पेंद्र त्रिवेदी, ट्रस्टि कांतिलाल जांगिड़, नरेशचंद्र जोशी, मघाराम कच्छवाह, कन्हैयालाल खिटोलिया, पुजारी श्याम सुंदर ओझा, श्रवन पुजारी, मीनू पटेल, शिव कुमार सोनी, गौरव निम्बावत, संतु सिंह मेडतिया, हरि किशन प्रजापत, शांति चौहान, द्वारा साफ़ा, शॉल, माला, दुपट्टा पहना कर और मिठाई से मुंह मीठा करवाकर अभिनदंन किया गया।

संस्था के सचिव एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि शनि देव महादेव मन्दिर में पुजारी द्वारा सभी को तिलक लगाकर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना, पुष्प माला, तेल व जल अभिषेक करवा कर हाथों मे काला डोरा बांधकर, आरती करवा कर सादर वंदन प्रार्थना की गई। साथ ही शनि देव महादेव की महाआरती करा कर पीपल के पास उनके हाथो दीपक जलाकर प्रसाद चढ़ाया गया। इस खुशी मे शनिवार को मन्दिर परिसर के अंदर बाहर 1008 शुभ दीपकों जलाकर पवित्र रोशन किय गया व ब्रह्मा विष्णु महेश के पवित्र पीपल, बिल्व, आंवला वृक्ष के पास शुभ स्वस्तिक रंगोली बनाकर उस पर अतिथियों के हाथो से शुभ दीपक जीत की खुशी मे रखे गए।
शनिदेव धाम मंन्दिर व रामेश्वर महादेव मन्दिर शुभ शनि अमावस्या शनिवार के दिवस पर सभी भक्तजन प्रतिनिधि ने श्रीशनि देव की छोटी पवित्र मूर्ति पर तेल चढ़ा कर व महादेव मूर्ति के पास जल अभिषेक कर न्याय के देवता श्री शनि देव व श्री शंकर महादेव भगवान के दिव्य मूर्तियों के सच्चे मन से दर्शन कर कस्ट निवारण व मन वांछित इच्छा फल प्राप्ति के लिए पूजा अर्चना की गई। अध्यक्ष घनश्याम सारस्वत ने सभी सभी पधारे हुए अतिथियों, जन प्रतिनिधियों, भक्तजन का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया गया।







