पंकज जांगिड़. जोधपुर
आसोज मास की शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पाल रोड, गायत्री नगर स्थित वात्सल्यपुरम बाल आश्रम परिसर में नौ दिवसीय श्री राम कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।
सुत्रधार मदन जांगिड़ ने बताया कि भव्य कलश यात्रा पाल बालाजी मंदिर से आयोजन स्थल तक निकाली गई, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण किऐ हुए और वात्सल्यपुरम बाल आश्रम के बच्चे गाजे-बाजे और मंगल गीतों पर नृत्य करते हुए आनंदित और उत्साहित नजर आई। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कथावाचक अनिल महाराज प्रभु श्री राम की अमृतमयी कथा का वाचन करेंगे।







