मानव धर्म : 52 यूनिट रक्तदान, 5 महिलाओं ने भी दिया रक्त

SHARE:

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए काम आएगा रक्त, चंद्रप्रकाश आसेरी की पहल पर आयोजित हुआ शिविर

राखी पुरोहित. जोधपुर 

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के जीवन को बचाने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 52 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

शिविर में 5 महिलाओं सहित कुल 52 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश दिया। अमरी नारायण सेवा समिति ट्रस्ट, जोधपुर की ओर से 10 अक्टूबर को रक्तशाला, श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर, गीता भवन के सामने, तीसरी चौपासनी रोड पर शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ आमजन को रक्तदान के प्रति प्रेरित करना रहा। संस्था के संस्थापक चंद प्रकाश आसेरी (पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी) ने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। शिविर में जायंट्स ग्रुप ऑफ जोधपुर के अध्यक्ष प्रदीप खंडेलवाल, प्रहलाद गोयल, श्रवण कुमार चितारा, विनती जांगिड़, हेमंत लोढ़ा, जितेंद्र जायसवाल, योगिता खींची, कैलाश आसेरी एवं नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्यजन एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस सामाजिक पहल की सराहना की।

महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया भाग

रक्तदान शिविर में पांच महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। सभी रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिविर के सफल आयोजन पर चंद्रप्रकाश आसेरी ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं, अतिथियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहयोग देने का आह्वान किया। 52 यूनिट रक्त संग्रह के साथ संपन्न हुआ यह शिविर मानव सेवा, सामाजिक एकता और जरूरतमंद बच्चों के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें